बॉस लेडी से देसी गर्ल तक, Ayesha Khan के ये Looks हैं ऑफिस के लिए परफेक्ट, ऐसे कर सकती हैं स्टाइल
अगर आप ऑफिस में हर दिन एक नया और क्लासी लुक चाहती हैं, तो Ayesha Khan के आउटफिट्स से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं.
ऑफिस में रोज़-रोज़ क्या पहनें, ये सोचकर अगर आपकी भी सुबह की शुरुआत कन्फ्यूजन से होती है, तो अब टेंशन छोड़ दें. बॉस लेडी वाला पावर लुक हो या सॉफ्ट देसी गर्ल वाइब के लिए आयशा खान के स्टाइल में हर मूड और हर मीटिंग के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन मिल जाएगी. उनका फैशन सेंस बताता है कि प्रोफेशनल दिखना बोरिंग होना नहीं होता.
अगर आप भी चाहती हैं कि ऑफिस में एंट्री लेते ही लोग कहें 'वाह, क्या लुक है!', तो आप एक्ट्रेस के इन आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं और अपने तरीके से स्टाइल कर सकती हैं. चलिए एक नजर डालते हैं आयशा खान के लुक्स पर.
ट्राउजर के साथ क्रॉप्ड शर्ट
instagram-@ayeshaakhan_official
ब्लू क्रॉप्ड शर्ट के साथ टाई और हाई-वेस्टेड पिनस्ट्राइप ट्राउजर, यह लुक बॉस लेडी वाइब देता है. शर्ट का फिटेड स्टाइल और टाई डिटेल इसे कॉर्पोरेट लेकिन ट्रेंडी बनाता है.
कैसे रिक्रिएट करें
- पेस्टल या सॉफ्ट ब्लू शर्ट चुनें.
- हाई-वेस्टेड स्ट्रेट या वाइड-लेग ट्राउजर पेयर करें.
- मिनिमल मेकअप और ओपन वेवी हेयर रखें.
- यह लुक ऑफिस मीटिंग या प्रेजेंटेशन के लिए परफेक्ट रहेगा.
फ्लोरल ड्रेस लुक
instagram-@ayeshaakhan_official
व्हाइट और ब्लू फ्लोरल ड्रेस के साथ नेचुरल मेकअप और हेयर में रेड फ्लावर, यह लुक फ्रेश और एलिगेंट है. पफ स्लीव्स और फिटेड बस्ट डिटेल ड्रेस को और अट्रैक्टिव बनाते हैं.
कैसे रिक्रिएट करें
- लाइट कलर की मिडी ड्रेस चुनें.
- हल्का ज्वेलरी जैसे पर्ल नेकलेस पहनें.
- सॉफ्ट मेकअप और नैचुरल हेयरस्टाइल रखें.
- यह फ्राइडे ऑफिस या कैजुअल मीटिंग के लिए बेस्ट है.
इंडो-वेस्टर्न कुर्ती स्टाइल
instagram-@ayeshaakhan_official
पिंक एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती के साथ लाइट ब्लू वाइड-लेग जींस, यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल और मॉडर्न का शानदार ब्लेंड है. आप भी ऑफिस के लिए यह लुक रिक्रिएट कर सकती हैं.
कैसे रिक्रिएट करें
- ब्राइट कलर की एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ती लें.
- स्ट्रेट या फ्लेयर्ड जींस के साथ पेयर करें.
- न्यूड हील्स या फ्लैट्स पहनें.
- यह लुक ऑफिस के फेस्टिव डे या स्पेशल इवेंट के लिए परफेक्ट रहेगा.
क्रॉप टॉप विद स्कर्ट
instagram-@ayeshaakhan_official
व्हाइट ग्राफिक क्रॉप टॉप और फ्लोई स्कर्ट का कॉम्बिनेशन यंग और फ्रेश फील देता है. इसे आप ऑफिस आउटिंग या टीम लंच में पहन सकती हैं.
कैसे रिक्रिएट करें
- फिटेड टॉप के साथ हाई-वेस्ट स्कर्ट चुनें.
- हल्के एक्सेसरीज और स्मूद हेयरस्टाइल रखें.
- न्यूट्रल शेड सैंडल्स पहनें.
Ayesha Khan का फैशन मंत्र साफ है. कंफर्ट और कॉन्फिडेंस. चाहे ट्रेडिशनल कुर्ती हो या मॉडर्न क्रॉप टॉप, सही फिट और संतुलित स्टाइलिंग से आप भी हर दिन ऑफिस में स्टाइल स्टेटमेंट बना सकती हैं.




