Begin typing your search...

Pakistan vs Afghanistan ज्यादा ताकतवर कौन, किस देश के साथ कौन?

X
Pakistan vs Afghanistan War Update | Border Tension | Military Power Comparison | Who Is Stronger?
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Published on: 28 Feb 2026 9:19 PM

Pakistan vs Afghanistan War Update: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. रातभर चली झड़पों और गोलाबारी के बाद दोनों देशों ने एक-दूसरे को भारी नुकसान पहुंचाने के दावे किए हैं. हालात ऐसे बनते दिख रहे हैं कि यह टकराव सिर्फ सीमित संघर्ष तक न रहकर बड़े सैन्य टकराव का रूप ले सकता है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया कि उनका देश अफगानिस्तान के साथ खुली जंग की स्थिति में है. इस बयान के बाद क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है- अगर यह संघर्ष लंबा खिंचता है, तो सैन्य ताकत के लिहाज से कौन किस पर भारी पड़ेगा?