23.5 मिलियन के साथ Rashmika-Vijay ने तोड़ा विराट-अनुष्का का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा पसंद की गई VIROSH WEDDING की तस्वीरें
26 फरवरी 2026 को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में पारिवारिक माहौल में शादी की. इंस्टाग्राम पोस्ट पर 40 मिलियन लाइक्स के साथ दोनों ने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी इन दिनों पूरे इंटरनेट पर छाई हुई है. यह शादी महीने की सबसे बड़ी और सबसे ज्यादा चर्चित घटना बन गई है. दोनों ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक खूबसूरत और निजी तरीके से शादी रचाई. शादी की शुरुआत 23 फरवरी से हुई थी. पहले कुछ दिन पूल में वॉलीबॉल खेलने, जापानी खाने का मजा लेने और अन्य मजेदार कार्यक्रमों के साथ बीते. फिर 26 फरवरी को उन्होंने तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी पूरी की. यह एक बहुत ही छोटी और पारिवारिक शादी थी, जिसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे.
शादी ITC Mementos जैसी लग्जरी जगह पर हुई, जो उदयपुर के पास अरावली पहाड़ियों में स्थित है. सभी रस्में पूरी होने के बाद दोनों हैदराबाद वापस लौट आए, जहां वे आगे की रस्मों और रिसेप्शन की तैयारी कर रहे हैं. 4 मार्च को हैदराबाद में एक बड़ा और शानदार रिसेप्शन होने वाला है. इसमें उनके फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम जैसे अल्लू अर्जुन भी आने वाले हैं, क्योंकि अल्लू अर्जुन रश्मिका के साथ 'पुष्पा 2' में काम कर चुके हैं. शादी के बाद रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं.
तोड़ा अनुष्का-विराट का तोड़ा रिकॉर्ड
रश्मिका ने एक बहुत प्यारा और इमोशनल मैसेज लिखा, जिसमें उन्होंने विजय को अपना पति कहकर इंट्रोड्यूस किया और बताया कि कैसे विजय ने उन्हें सच्चा प्यार, सुकून और सपनों को पूरा करने की ताकत दी. विजय ने भी पोस्ट किया कि उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को अपनी वाइफ बना लिया. इन पोस्ट्स पर इतना प्यार मिला कि रश्मिका की पोस्ट को 23.5 मिलियन यानी 2 करोड़ 35 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए. विजय की पोस्ट को भी 18.5 मिलियन लाइक्स मिले. दोनों की कुल लाइक्स 40 मिलियन से ज्यादा हो गईं. इससे रश्मिका ने एशिया में सबसे ज्यादा लाइक्स वाली पोस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिनकी T20 वर्ल्ड कप जीत वाली पोस्ट पर 22.9 मिलियन लाइक्स थे. विराट के 274 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन रश्मिका की पोस्ट ने उन्हें पीछे छोड़ दिया. यह भारतीय सेलिब्रिटी वेडिंग पोस्ट में भी सबसे ज्यादा लाइक्स वाली बन गई.
शादी के बाद पहली झलक
शादी के बाद दोनों पहली बार पब्लिक में पति-पत्नी के रूप में उदयपुर एयरपोर्ट पर दिखे. रश्मिका ने लाल और सुनहरे काम वाले अनारकली सूट पहना था, जिसमें सिंदूर बहुत खूबसूरती से लग रहा था. उनकी मुस्कान से नई-नई दुल्हन वाली चमक साफ झलक रही थी. विजय उनके साथ थे. दोनों ने हाथ जोड़कर मीडिया, पैपराज़ी और फैंस का शुक्रिया अदा किया। जब किसी ने उन्हें "रश्मिका देवरकोंडा" कहा तो रश्मिका शरमा गईं और मुस्कुराईं. वे हाथ पकड़कर साथ चल रहे थे और फ्लाइंग किस भी दिए. शादी की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस को उनकी पुरानी फिल्म 'गीता गोविंदम' याद आ गई. उस फिल्म में दोनों की ऑन-स्क्रीन शादी का सीन था, जहां विजय ने रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाया था। फिल्म के वो वीडियो दोबारा वायरल हो गए। फैंस बहुत इमोशनल हो गए क्योंकि फिल्म में जो दिखा था, वो असल जिंदगी में सच हो गया। फिल्म में रश्मिका की आंखों में शर्म और खुशी थी, और असल में भी शादी के समय उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे।




