Begin typing your search...

इजराइल-ईरान युद्ध का सोने की कीमत पर क्‍या पड़ेगा असर? डॉ. शरद कोहली ने दी खास सलाह

X
Sharad Kohli Tips | Geopolitical Tension Impact on Gold | Iran Israel Conflict effect on gold
प्रवीण सिंह
Edited By: प्रवीण सिंह

Updated on: 28 Feb 2026 3:13 PM IST

ईरान और इजराइल में एक बार फिर जंग छिड़ गई है. ऐसे में माना जा रहा है कि पहले से ही महंगा चल रहा सोना कीमतों में तेजी के नए रिकॉर्ड बना सकता है. जाने-माने अर्थशास्त्री शरद कोहली ने बताया कि जब दुनिया में जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित विकल्प (Safe Haven) की तलाश करते हैं - और ऐसे समय में गोल्ड सबसे पसंदीदा निवेश बन जाता है. डॉ. कोहली के अनुसार युद्ध या तनाव की स्थिति में शेयर बाजार अस्थिर होता है इस‍लिए निवेशक जोखिम वाले एसेट से पैसा निकालकर सोने में लगाते हैं. डॉलर और क्रूड ऑयल में उतार-चढ़ाव भी गोल्ड को प्रभावित करता है और इस जंग से क्रूड की कीमतों पर असर पड़ना तय है.