Begin typing your search...

Weight Loss में भी खा सकते हैं राजमा-चावल, Tamannaah Bhatia के ट्रेनर ने बताया सही तरीका

वेट लॉस के दौरान अक्सर लोग राजमा-चावल से दूरी बना लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. हाल ही में एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के ट्रेनर ने बताया कि वेट लॉस जर्नी में किस तरह से यह डिश खा सकते हैं.

Weight Loss में भी खा सकते हैं राजमा-चावल, Tamannaah Bhatia के ट्रेनर ने बताया सही तरीका
X
( Image Source:  AI SORA )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 28 Feb 2026 3:20 PM IST

वेट लॉस की बात आते ही ज्यादातर लोग सबसे पहले अपनी पसंदीदा डिशेज़ को अलविदा कह देते हैं. राजमा-चावल भी उन्हीं में से एक है. आम धारणा है कि चावल और गाढ़ी ग्रेवी वाला यह कॉम्बिनेशन वजन बढ़ाने का काम करता है, इसलिए डाइट पर रहते हुए इसे पूरी तरह छोड़ देना ही बेहतर है.

लेकिन क्या सच में राजमा-चावल वेट लॉस का दुश्मन है? इसका जवाब है नहीं. एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के फिटनेस ट्रेनर ने वीडियो शेयर कर बताया कि वजन घटाते वक्त इस डिश को खाने का तरीका.

वेट लॉस के दौरान कैसे खाएं राजमा-चावल?

फिटनेस कोच सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि समस्या राजमा-चावल में नहीं, बल्कि उसकी मात्रा में होती है. अगर प्लेट में चावल ज्यादा होंगे, तो कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़ जाएगी. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़कर अचानक गिर सकता है, जिससे थकान और भूख जल्दी लगती है. इसलिए सबसे पहले प्लेट से थोड़े चावल कम कर लें.

कितना राजमा खाना चाहिए?

जहां चावल कम करने की बात है, वहीं राजमा अपनी प्लेट में राजमा बढ़ाएं. राजमा एक लेग्यूम है, जिसमें फाइबर, प्रोटीन और कई जरूरी न्यूट्रिशन होते हैं. फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अनावश्यक स्नैकिंग से बचाता है. छोटे कटोरे की जगह बड़ा कटोरा राजमा लेना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है.

ये चीजें भी खाएं

सिर्फ राजमा-चावल न खाएं. इसके साथ सलाद भी लें. खीरा, गाजर, टमाटर या हरी पत्तेदार सब्जियां सलाद के लिए अच्छा ऑप्शन है. इन्हें खाने से फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है. साथ ही, डाइजेशन बेहतर होता है और कैलोरी डेंसिटी कम हो जाती है.

कैसे बढ़ाएं प्रोटीन इनटेक?

राजमा में प्रोटीन जरूर होता है, लेकिन जिम जाने वालों या बिजी रूटीन वाले लोगों के लिए यह पर्याप्त नहीं हो सकता. ऐसे में प्लेट में 200 ग्राम ग्रीक योगर्ट (दही) एड करें. इससे एक्स्ट्रा प्रोटीन मिलेगा, मसल रिकवरी बेहतर होगी और खाने का स्वाद भी बढ़ेगा. वजन घटाने का मतलब हमेशा अपनी पसंदीदा डिश से दूरी बनाना नहीं है बल्कि सही मात्रा, बैलेंस और न्यूट्रिशन का ध्यान रखते हुए राजमा-चावल भी आपकी फिटनेस जर्नी का हिस्सा बन सकता है.

हेल्‍थ
अगला लेख