Begin typing your search...

52 की उम्र में Malaika Arora के हॉट फिगर ने उड़ाए होश, एक्ट्रेस जैसी 'पतली कमर' पाने का ये है आसान तरीका

52 की उम्र में भी Malaika Arora की पतली कमर हर किसी के लिए फिटनेस गोल बन चुकी है. अगर आप भी एक्ट्रेस जैसा बॉडी शेप पाना चाहती हैं, तो यह एक्सरसाइज कर सकती हैं.

Malaika Arora
X
( Image Source:  instagram-@malaikaaroraofficial )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 25 Feb 2026 3:42 PM IST

52 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और टोंड फिगर से हर किसी को हैरान कर देती हैं. उनका स्लिम वेस्टलाइन और ग्लैमरस अंदाज आज भी सोशल मीडिया पर छाया रहता है. फिट बॉडी और ‘पतली कमर’ की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए मलाइका किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं हैं. सवाल यही उठता है कि आखिर उनका फिटनेस सीक्रेट क्या है?

हाल ही में एक्ट्रेस ने फैट बर्न करने वाले ऐसी एक्सरसाइज शेयर की है, जिसे रोजाना सिर्फ 10 मिनट करने से आपकी बॉडी एकदम फिट हो जाएगी और आपकी पतली कमर देख हर कोई दंग रह जाएगा.

कैसे पाएं मलाइका जैसा फिगर?

मलाइका अरोड़ा ने वीडियो में एक चाइनीज एक्सरसाइज शेयर की है, जिसे रोजाना करने से बॉडी फैट बर्न होता है. खास बात यह है कि आप इस एक्सरसाइज को आराम से घर पर ही कर सकते हैं.

हाथ-पैर का सिंक मूवमेंट

सबसे पहले सीधे खड़े होकर एक हाथ ऊपर उठाएं और उसी के साथ विपरीत पैर को हल्का मूव करें. फिर दूसरी ओर यही दोहराएं. इससे बॉडी का बैलेंस और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.

बैक बेंड स्ट्रेच

अब दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर पीछे की ओर स्ट्रेच करें. इस दौरान कमर को हल्का झुकाएं. यह मूवमेंट पेट और लिवर एरिया को एक्टिव करता है.

चेस्ट सेंटर होल्ड

दोनों हाथों को पकड़कर छाती के बीच में रखें और ऊपर-नीचे की हल्की मूवमेंट करें. इससे सांस लेने की क्षमता बेहतर होती है और फेफड़ों को मजबूती मिलती है.

लाइट जंप

हाथों को ढीला छोड़ दें और हल्की-हल्की जंप करें. यह स्टेप फैट बर्न करने में मदद करता है और शरीर की जकड़न दूर करता है.

फाइनल बेंड एंड स्ट्रेच

आखिर में फिर से हाथों को ऊपर से पीछे की ओर ले जाएं और शरीर को हल्का बेंड करें. इससे पूरी बॉडी में स्ट्रेचिंग का असर होता है.

क्या हैं इसके फायदे?

इस एक्सरसाइज को रोजाना 10 मिनट करने से फैट लॉस के अलावा शरीर में एनर्जी रिस्टोर होती है. पेट, लिवर और पैनक्रियाज हेल्दी रहते हैं. इसके अलावा, डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. रोजाना एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे बॉडी फैट कम करने में मदद मिलती है.

हेल्‍थ
अगला लेख