Malaika Arora जैसा फिगर पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज, 50 की उम्र में भी लगेंगी 35 की
अगर आप बढ़ती उम्र में भी फिगर मेंटेन करना चाहती हैं, तो Malaika Arora के फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं. एक्ट्रेस जैसा फिगर पाने के लिए आपको सिर्फ एक एक्सरसाइज करनी होगी.
Malaika Arora
मलाइका अरोड़ा को देखकर अक्सर लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर बढ़ती उम्र में भी उनकी फिटनेस और टोंड बॉडी का राज क्या है. वह सिर्फ फिटनेस की बातें नहीं करतीं, बल्कि खुद नियमित रूप से वर्कआउट करती हैं और अपनी एक्सरसाइज रूटीन सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं.
हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी एक्सरसाइज बताईं, जिन्हें वह खुद करती हैं और जो पूरे शरीर को टोन करने में बेहद असरदार मानी जाती हैं. अगर आप भी 50 साल की उम्र में 35 की दिखना चाहती हैं, तो मलाइका अरोड़ा के फिटनेस रूटीन को फॉलो कर सकते हैं.
केटलबेल मलाइका अरोड़ा जैसा फिगर कैसे पाएं?
मलाइका अरोड़ा रोजाना कम से कम 80 लबेल स्विंग्स करती हैं, जिससे से पेट की चर्बी कम होने लगती है. यह एक्सरसाइज कोर मसल्स पर काम करती है और फैट बर्न करने में मदद करती है. लगातार करने से “बीयर बेली” धीरे-धीरे फ्लैट होने लगती है.
साइड स्विंग्स से कम होंगे लव हैंडल्स
अगर आप भी मलाइका जैसी पतली कमर पाना चाहती हैं, तो साइड स्विंग्स करें. कमर के किनारों पर जमी चर्बी यानी लव हैंडल्स को कम करने के लिए साइड स्विंग्स काफी फायदेमंद हैं. मलाइका रोजाना 80 साइड स्विंग्स कर अपनी कमर को पतली और शेप में रखती हैं. यह मूवमेंट कमर की मांसपेशियों को टोन करता है.
मजबूत होंगे पैर और ग्लूट्स
लोअर बॉडी की मजबूती के लिए डेडलिफ्ट एक बेहतरीन एक्सरसाइज है. मलाइका इसे अपनी रूटीन का जरूरी हिस्सा मानती हैं. इससे पैरों और हिप्स की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, साथ ही चलने में चाफिंग जैसी समस्या भी कम होती है.
केटलबेल पुल्स से टोन होंगे हाथ
हाथों और कंधों को शेप में लाने के लिए केटलबेल पुल्स मददगार हैं. यह एक्सरसाइज बाजुओं को टाइट करती है और पोस्टर सुधारने में भी मदद करती है. मलाइका के मुताबिक, इससे कंधे सीधे और मजबूत बनते हैं.





