Begin typing your search...

98.4% पाकर पुष्पांजलि और सबरीन ने मारी बाज़ी, देखें Bihar board 10th Topper List; किसे कितना मिला इनाम?

बिहार बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें 98.4% के साथ दो छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया. राज्य सरकार टॉपर्स को मेधा दिवस पर 2 लाख तक का नकद पुरस्कार देगी.

Bihar Board 10th Topper Prize
X
BSEB 10th 2026 OUT
( Image Source:  AI Sora )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 29 March 2026 3:09 PM

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज, 29 मार्च 2026 को 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. बीएसईबी मैट्रिक परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.org और matricbiharboard.com पर जारी किया गया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की सूची भी जारी कर दी है. जिन छात्रों ने बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप पोजीशन हासिल की है, उन्हें बिहार राज्य सरकार की ओर से विशेष सम्मान दिया जाएगा.

सम्मानित होंगे टॉपर्स

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले टॉपर छात्रों को हर साल मेधा दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाता है. मेधा दिवस हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है. राज्य सरकार की ओर से टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे. इस बार के नियम के अनुसार:

पहला स्थान पाने वाले छात्र को 2 लाख रुपये

दूसरा स्थान पाने वाले छात्र को 1.5 लाख रुपये

तीसरा स्थान पाने वाले छात्र को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी. यह पुरस्कार मेधा दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे.

बिहार बोर्ड टॉपर्स लिस्ट

रैंक नाम स्कूल कुल अंक और प्रतिशत
1पुष्पांजलि कुमारी

सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई

492 / 98.4%

1 सबरीन परवीन

उच्च माध्यमिक विद्यालय, छौरही, वैशाली

492 / 98.4%

2

नाहिद सुल्ताना

आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय

489 / 97.8%

3

अनुपा कुमारी

उच्च माध्यमिक विद्यालय, खरहना, बक्सर

488 / 97.6%

3

ओम कुमार

बी एस एस हाई स्कूल, राजवाड़ा, बेगूसराय

488 / 97.6%

4

ज्योति कुमारी

जे पी एन हाई स्कूल, नरहन, समस्तीपुर

487 / 97.4%

4

अनुभव कुमार

मदिता विद्यार्थी एच/एस, भारतशिला, बांका

487 / 97.4%

4

अंश राज

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बैरिया, पूर्णिया

487 / 97.4%

5

प्रेरणा कुमारी

आर कृत हाई स्कूल, बनवारीपुर, बेगूसराय

486 / 97.2%

5

नसरीन परवीन

आर डी एम हाई स्कूल, गड़हनी, भोजपुर

486 /97.2%

5

अभनीश कुमार

बी पी हाई स्कूल, बेगूसराय

486 / 97.2%

5

विकास कुमार गुप्ता

एस एस 108 हाई स्कूल, हट्टा, कैमूर

486 / 97.2%

5

रूपेश कुमार

उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुहथ, सहरसा

486 / 97.2%

5

रितु कुमारी

उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैरिया, औरंगाबाद

486 / 97.2%

रिजल्ट कैसे चेक करें?

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही छात्र बहुत उत्साहित रहते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आपको दो आधिकारिक वेबसाइटों पर जाना होगा:

biharboardonline.org

matricbiharboard.com

इन दोनों वेबसाइटों पर जाकर आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद आप अपना पूरा रिजल्ट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं. आपकी सुविधा के लिए यहां डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां से आप अपनी मार्कशीट सीधे डाउनलोड कर सकते हैं.

पिछले साल के टॉपर्स

पिछले साल यानी 2025 में बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा के टॉप-10 लिस्ट में कुल 123 छात्र-छात्राएं शामिल थे. इनमें 60 छात्राएं और 63 छात्र थे. पिछले साल टॉप-3 पोजीशन हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की लिस्ट भी जारी की गई थी.

अगला लेख