Begin typing your search...

Tamannaah Bhatia जैसा टोन्ड फिगर चाहिए? एक्ट्र्रेस के ट्रेनर ने बताया Weight Loss के दौरान कौन-सी गलतियां करने से बचें

अगर आप Tamannaah Bhatia जैसा टोंड और फिट फिगर पाना चाहते हैं, तो उनके फिटनेस कोच Siddhartha Singh की सलाह आपके बहुत काम आ सकती है.

Tamannaah Bhatia
X
( Image Source:  instagram-@tamannaahspeaks )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 16 Feb 2026 12:17 PM IST

अगर आप भी Tamannaah Bhatia जैसा स्लिम, टोंड और ग्लोइंग फिगर पाना चाहती हैं, तो सिर्फ जिम जॉइन करना या डाइट कम कर देना ही काफी नहीं है. अक्सर महिलाएं तेजी से वजन घटाने के चक्कर में ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो उनके मेटाबॉलिज्म, हार्मोन और एनर्जी लेवल पर बुरा असर डालती हैं. नतीजा वजन तो कभी कम होता है, कभी वापस बढ़ जाता है, और बॉडी टोनिंग का सपना अधूरा रह जाता है.

ऐसे में तमन्ना के फिटनेस ट्रेनर की सलाह आपके लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. उन्होंने साफ बताया है कि वेट लॉस के दौरान किन आम लेकिन गंभीर गलतियों से बचना जरूरी है. अगर आप भी हेल्दी तरीके से फैट लॉस कर परफेक्ट टोंड फिगर पाना चाहती हैं, तो सबसे पहले इन गलत आदतों को पहचानना और उन्हें छोड़ना जरूरी है.

नो- लो कार्ब डाइट क्यों नहीं है सही?

सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि आजकल जल्दी वजन घटाने के लिए लोग लो-कार्ब या बिल्कुल बिना कार्ब वाली डाइट अपना रहे हैं. लेकिन अगर आप रोज एक्सरसाइज करते हैं, तो कार्ब्स को पूरी तरह छोड़ना सही नहीं है. कार्ब्स हमारे शरीर को ताकत देते हैं. इन्हें अचानक बंद करने से शुरुआत में वजन कम तो दिखता है, लेकिन शरीर अंदर से कमजोर होने लगता है. ऐसी डाइट से हार्मोन बिगड़ सकते हैं, बार-बार भूख लग सकती है और मीठा या जंक खाने की इच्छा बढ़ सकती है. जब शरीर को सही मात्रा में खाना नहीं मिलता, तो वह तनाव में आ जाता है. इससे लंबे समय में वजन कम होना रुक सकता है. उनकी सलाह है कि भूखे रहने या क्रैश डाइट करने की बजाय हल्का सा कैलोरी कम करें, बैलेंस मात्रा में कार्ब्स खाएं, अच्छा प्रोटीन लें और ऐसी डाइट अपनाएं जिसे आप लंबे समय तक आसानी से फॉलो कर सकें. फिट रहना कोई जल्दी का काम नहीं, बल्कि रोज की अच्छी आदत है.

क्यों वेट लॉस के लिए नहीं लेनी चाहिए डिटॉक्स टी?

आजकल लोग वेट लॉस के लिए डिटॉक्स टी, फैट बर्नर और बॉडी साफ करने वाले प्रोडक्ट्स कंज्यूम करते हैं. तमन्ना भाटिया के ट्रेनर से बताया कि ये चीजें सिर्फ लोगों को जल्दी असर का सपना दिखाकर बेची जाती हैं. बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए किसी खास चाय या दवा की जरूरत नहीं होती. दरअसल हमारे शरीर में लिवर और किडनी पहले से मौजूद हैं, जो गंदगी को बाहर निकालने का काम खुद ही करते हैं. अगर आप सच में फिट रहना चाहते हैं, रोज अच्छा और सादा खाना खाएं, जिसमें फाइबर हो. सही मात्रा में प्रोटीन लें. हर दिन 8 से 10 हजार कदम चलें.

क्यों वजन घटाने के लिए नींद है जरूरी?

सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सबसे पहले नींद कम करते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती है. अगर आप ठीक से नहीं सोते, तो शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं. इससे बार-बार कुछ मीठा या जंक फूड खाने का मन करता है और डाइट बिगड़ जाती है. कम नींद का असर आपके वर्कआउट पर भी पड़ता है. शरीर को आराम नहीं मिलेगा तो मांसपेशियां ठीक से रिकवर नहीं होंगी. इससे थकान बढ़ेगी और एक्सरसाइज का पूरा फायदा नहीं मिलेगा. खराब नींद से शरीर ज्यादा फैट जमा करने लगता है. इसलिए अगर आप Tamannaah Bhatia जैसा फिट और टोन्ड फिगर चाहते हैं, तो रोज 7–8 घंटे की गहरी और पूरी नींद जरूर लें. यही वजन घटाने का आसान और जरूरी नियम है.

हेल्‍थ
अगला लेख