Anaya Bangar करवाएंगी Vaginoplasty, जानिए क्या है ये सर्जरी और कितना आता है खर्च
अनाया बांगर के वैजिनोप्लास्टी करवाने की खबर के बाद यह सर्जरी चर्चा में है. वैजिनोप्लास्टी एक मेडिकल प्रोसेस है, जिसमें सर्जरी के जरिए वजाइना डेवलप किया जाता है.
भारतीय पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर जब सर्जरी करवा अनाया बांगर बने, तो सभी हैरान रह गए. अब वह जल्द ही वैजिनोप्लास्टी सर्जरी करवाने वाली हैं. ऐसे में यह खबर सामने आते ही यह मेडिकल प्रोसेस चर्चा का विषय बन गया. कई लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर वैजिनोप्लास्टी क्या होती है.
यह सर्जरी आमतौर पर जन्मजात समस्याओं, कुछ मेडिकल कंडीशन या जेंडर कन्फर्मेशन सर्जरी के तहत की जाती है. आइए जानते हैं इस सर्जरी से जुड़ी जरूरी जानकारी और भारत में कितना आता है खर्च?
ये भी पढ़ें :Surya Grahan 2026: क्या होता है अगर प्रेग्नेंट महिला देख ले ग्रहण? इस दिन न करें ये काम
क्या है वैजिनोप्लास्टी?
इस विषय एक्सपर्ट ने बताया कि वैजिनोप्लास्टी एक तरह की प्लास्टिक और रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी है. यह उन महिलाओं के लिए की जाती है, जिनकी वजाइना जन्म से पूरी तरह डेवलप नहीं हुई होती. कुछ मामलों में जन्मजात समस्या, हार्मोनल कारण या किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से वजाइना का विकास प्रभावित हो सकता है. इसके अलावा, ट्रांसजेंडर महिलाएं भी जेंडर कन्फर्मेशन सर्जरी के हिस्से के रूप में वैजिनोप्लास्टी करवाती हैं, ताकि उनके शरीर में सर्जरी के जरिए वजाइना बनाई जा सके.
किन कंडीशन में जरूरत पड़ती है?
कुछ प्रकार के कैंसर या सर्जरी के बाद वजाइना की ओपनिंग पर असर पड़ सकता है. ऐसे मामलों में डॉक्टर वैजिनोप्लास्टी की सलाह देते हैं. इसका मकसद शरीर की बनावट को बेहतर बनाना और सामान्य शारीरिक कार्यों में मदद करना होता है.
कैसे की जाती है सर्जरी?
यह ऑपरेशन एक एक्सपीरियंस प्लास्टिक सर्जन करते हैं और इसमें कई घंटे लग सकते हैं. सर्जरी के दौरान शरीर के प्राइवेट पार्ट की त्वचा या अन्य टिश्यू की मदद से वजाइना डेवलप किया जाता है. ऑपरेशन के बाद कुछ समय तक दवाइयां लेनी होती हैं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार देखभाल जरूरी होती है. पूरी रिकवरी में आमतौर पर कुछ हफ्ते लग सकते हैं.
कितना आता है खर्च?
वैजिनोप्लास्टी की लागत लगभग 3 लाख से 10 लाख रुपये तक हो सकती है. खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि सर्जन कितना एक्सपीरियंस है, केस कितना जटिल है और सर्जरी किस अस्पताल या शहर में हो रही है. कुल मिलाकर, यह एक गंभीर मेडिकल प्रोसेस है, जिसे कराने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर से सही सलाह लेना बेहद जरूरी है.





