रामायण का जटायु जिंदा है! मेक्सिको से जोड़कर किए जा रहे अजीबोगरीब दावे- जानें Viral Video का सच
एक वायरल वीडियो में दिख रहे पक्षी को ‘रामायण का जटायु’ बताकर सोशल मीडिया पर बड़े दावे किए जा रहे हैं. वीडियो को मेक्सिको से जोड़ने और धार्मिक-राजनीतिक एंगल देने के बीच इसकी सच्चाई सवालों में है.
सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई चौंकाने वाला वीडियो सामने आ जाता है. कभी धार्मिक आस्था से जुड़ा दावा, तो कभी रहस्य और साजिश की कहानी. ऐसे कंटेंट तेजी से वायरल होते हैं और लोगों की भावनाओं को भी झकझोर देते हैं.
इसी बीच एक नया वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक पक्षी को ‘जटायु’ के रूप में दिखाया जा रहा है. वीडियो के साथ किए जा रहे दावे और कमेंट्स ने इस पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है.
वायरल वीडियो में क्या दिख रहा है?
वायरल क्लिप में एक बड़े आकार का पक्षी दिखाई दे रहा है, जिसके पंख असामान्य ढंग से फैले हुए हैं और वह किसी वेषभूषा में नजर आता है. कई यूजर्स इसे ‘जटायु’ का रूप बता रहे हैं. कुछ पोस्ट में लिखा गया है कि 'सतयुग से कलयुग तक अमर है जटायु की आस्था और बलिदान' और साथ में 'जय श्री राम' भी जोड़ा गया है.
मेक्सिको से क्या है कनेक्शन?
एक यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि 'मेक्सिको में जानवर वाली डायन की पकड़े जाने की खबर कितना रहस्य कितना सच कितना वायरस' इस दावे ने वीडियो को इंटरनेशनल रंग दे दिया. हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो वास्तव में मेक्सिको का ही है या नहीं. इस वीडियो की बात करे तो इसमें एक पिजरे बंद बड़े आकार पंक्षी दिखाई दे रहा है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि मैक्सिको में डायन पकड़े जाने का दावा.
जटायु वाले वायरल पक्षी पर क्या बोले यूजर्स?
सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे राजनीति से भी जोड़ दिया. एक यूजर ने लिखा कि 'बताओ अखिलेश यादव को 2027 चुनाव से पहले पिंजड़े में बंद करवा दिए योगी जी.' वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि 'Kis kis ko kaloo movie yaad agyi.' इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि वीडियो को अलग-अलग नजरिए से देखा और साझा किया जा रहा है. prakash jaat नाम के एक यूजर ने लिखा कि, क्यूं बदनाम कर रहे हो हिंदू धर्म को, एक तो पहले ही तुम लोगों ने बर्बाद कर दिया और अब ये सब नाटक, तो वहीं किसी ने इसे Grok से पूछा कि कितने प्रतिशत सही है ये. AdyaKali नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा कि, दुर्लभ दर्शन! सतयुग से कलयुग तक अमर है जटायु की आस्था और बलिदान. जय श्री राम!
क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई?
फिलहाल ये वीडियो कितना सही है और कितना गलत इस बात की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है. कई बार ऐसे वीडियो एडिटिंग, कॉस्ट्यूम या किसी फिल्म/इवेंट का हिस्सा भी हो सकते हैं, वहीं हाल ही के दिनों में सोशल मीडिया पर कालिया नाग खूब चर्चा में आया था जिसको लेकर तरह-तरह का दावा किया जा रहा था तो कि पूरी तरह से फर्जी था.




