Begin typing your search...

ट्रेडिशनल ही नहीं Rashmika Mandanna के ये Hot Looks देख थम जाएंगी सांसें, ऐसे ही नहीं विजय हुए दीवाने

Rashmika Mandanna सिर्फ ट्रेडिशनल अवतार में ही नहीं, बल्कि मॉडर्न और हॉट लुक्स में भी कहर ढाती हैं. साड़ी की सादगी से लेकर ग्लैमरस गाउन और स्टाइलिश ड्रेस तक, हर अंदाज़ में उनका कॉन्फिडेंस साफ झलकता है.

rashmika mandanna
X
( Image Source:  instagram-@rashmika_mandanna )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 25 Feb 2026 4:41 PM IST

रश्मिका मंदाना सिर्फ ट्रेडिशनल लुक्स में ही नहीं, बल्कि मॉडर्न और ग्लैमरस अवतार में भी उ. साड़ी और लहंगे में उनकी मासूमियत और ग्रेस जहां दिल जीत लेती है, वहीं गाउन, बॉडीकॉन ड्रेस और पावर सूट में उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल अलग ही लेवल पर दिखता है. हर आउटफिट में वह खुद को इतनी खूबसूरती से कैरी करती हैं कि नजरें ठहर जाती हैं.

रश्मिका का फैशन सेंस यही साबित करता है कि वह सिर्फ “नेशनल क्रश” नहीं, बल्कि स्टाइल आइकन भी हैं. उनके मॉडर्न हॉट लुक्स देखकर फैंस ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री के कई सितारे भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते. ऐसे ही नहीं विजय देवरकोंडा उनके दीवाने हैं. चलिए एक नजर डालते हैं एक्टेस के हॉट लुक्स पर.

ब्लैक कॉर्सेट टॉप विद स्टेटमेंट डेनिम

instagram-@rashmika_mandanna

इस आउटफिट में रश्मिका ने ब्लैक कॉर्सेट-स्टाइल टॉप को रिप्ड डेनिम के साथ पेयर किया है और ऊपर से ब्लैक ब्लेज़र ड्रेप किया हुआ है. आउटफिट के साथ कैजुअल लेकिन बोल्ड मेकअप लुक में एक्ट्रेस एकदम हॉट लग रही हैं.

व्हाइट कॉर्सेट टॉप और ब्लैक स्कर्ट

instagram-@rashmika_mandanna

इस लुक में रश्मिका ने स्ट्रक्चर्ड व्हाइट कॉर्सेट स्टाइल टॉप पहना है, जिसमें डीप नेकलाइन डिजाइन उन्हें बोल्ड टच दे रहा है. इसके साथ उन्होंने फिटेड ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट कैरी की है. कमर पर स्टेटमेंट बेल्ट और हैवी चोकर नेकपीस उनके पूरे लुक को रॉयल और हाई-फैशन बना रहा है.

ब्लैक वन-शोल्डर गाउन

instagram-@rashmika_mandanna

इस फोटो में रश्मिका ब्लैक वन-शोल्डर गाउन में नजर आ रही हैं. आउटफिट में शीयर डिटेलिंग और थाई-हाई स्लिट है, जिससे उनका लुक काफी हॉट लग रहा है. मिनिमल ज्वेलरी और स्ट्रेट हेयर उनके स्टाइल को और क्लासी बना रहे हैं.

मरून फ्लोइंग गाउन

instagram-@rashmika_mandanna

यहां रश्मिका ने डीप मरून कलर का फ्लोइंग गाउन पहना है, जिसमें हल्की फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई है. सॉफ्ट मेकअप और वेवी हेयर के साथ उनका यह लुक बेहद ग्रेसफुल और अट्रैक्टिव लग रहा है. यह आउटफिट उनके फेमिनिन चार्म को खूबसूरती से हाइलाइट करता है.

ब्लैक लेस ड्रेस

इस तस्वीर में वह ब्लैक लेस मिनी ड्रेस के साथ लॉन्ग ट्रेल कैरी करती नजर आ रही हैं. आउटफिट का टेक्सचर और डिटेलिंग इसे बेहद बोल्ड और हाई-ग्लैम बनाता है. न्यूड मेकअप और बन हेयरस्टाइल उनके चेहरे की खूबसूरती को और इन्हांस कर रहे हैं.

क्रीम ब्लेज़र और मिनी स्कर्ट

instagram-@rashmika_mandanna

इस लुक में रश्मिका ने क्रीम कलर का ब्लेज़र और मिनी स्कर्ट सेट पहना है. अंदर व्हाइट टॉप के साथ यह पावर-ड्रेसिंग लुक उन्हें स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखा रहा है. हाई हील्स और ओपन हेयर उनके इस मॉडर्न और सेक्सी अवतार को पूरा कर रहे हैं.

अगला लेख