Begin typing your search...

Isha Ambani का व्हाइट गाउन लुक बना टॉक ऑफ द टाउन, नेक्स्ट पार्टी के लिए लुक को ऐसे करें कॉपी

मुंबई के एक खास इवेंट में Isha Ambani के व्हाइट गाउन लुक ने सारी लाइमलाइट चुरा ली. साड़ी से इंस्पायर्ड इस एलिगेंट आउटफिट को आप भी अपनी नेक्स्ट पार्टी के लिए कॉपी कर सकते हैं.

Isha Ambani
X
( Image Source:  instagram-@manav.manglani )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 18 Feb 2026 3:08 PM IST

मुंबई में हुए Vogue Values: Women of Excellence इवेंट में Isha Ambani ने ऐसा लुक चुना, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने फ्रेंच लग्ज़री फैशन हाउस Chanel का साड़ी-इंस्पायर्ड गाउन पहना, जो ट्रेडिशनल भारतीय साड़ी और वेस्टर्न हाई फैशन का खूबसूरत मिक्सचर था. आइवरी शेड, सॉफ्ट ड्रेप और मिनिमल जूलरी के साथ उनका अंदाज़ क्लास और कॉन्फिडेंस से भरा नजर आया.

अगर आप भी अपनी अगली पार्टी में कुछ अलग और रॉयल ट्राई करना चाहती हैं, तो Isha का यह लुक परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है. सही सिल्हूट, हल्का लेकिन स्टेटमेंट मेकअप और बैलेंस एक्सेसरीज़ के साथ आप भी इस स्टाइल को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं और बिना ज्यादा ओवरड्रेस हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं.

ईशा अंबानी ने क्या पहना?

ईशा का ऑल-व्हाइट आइवरी गाउन ग्रीशियन स्टाइल से प्रेरित था. इसका प्लीटेड बॉडी पार्ट साड़ी के पल्लू जैसा फील देता था, जो कंधे पर ड्रेप हो रहा था. ब्लाउज में शीयर (हल्का ट्रांसपेरेंट) एम्ब्रॉयडरी पैनल और सिल्वर डिटेलिंग थी. एक साइड ऑफ-शोल्डर स्लीव और फ्लोई स्कर्ट में थाई-हाई स्लिट ने इसे मॉडर्न टच दिया.

कैसे रिक्रिएट करें?

  • आइवरी या ऑफ-व्हाइट रंग का ड्रेप्ड गाउन या प्री-स्टिच्ड साड़ी चुनें.
  • प्लीटेड डिटेलिंग और शोल्डर ड्रेप पर ध्यान दें.
  • हल्का एम्ब्रॉयडर्ड या शीयर ब्लाउज लुक को एलिवेट करेगा.
  • अगर स्लिट कम्फर्टेबल न लगे, तो स्ट्रेट-फॉल स्कर्ट भी चुन सकती हैं.

ईशा अंबानी ने कौन-सी ज्वेलरी पहनी?

ईशा ने डायमंड चांडेलियर ईयररिंग्स पहने, जिनमें एमरल्ड-कट सेंटर स्टोन था. साथ में स्टेटमेंट रिंग्स और सिल्वर एम्बेलिश्ड स्लिंगबैक हील्स (Santoni) ने लुक को पूरा किया.

कैसे रिक्रिएट करें?

  • बड़े लेकिन एलिगेंट झुमके या डायमंड-लुक ईयररिंग्स पहनें.
  • एक-दो स्टेटमेंट रिंग काफी हैं. ओवरलोड न करें.
  • न्यूड या सिल्वर हील्स चुनें.

कैसा होना चाहि हेयर और मेकअप?

ईशा ने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वेव्स में खुला छोड़ा. मेकअप में ग्लॉसी ब्राउन लिप्स, हल्का ब्लश और म्यूटेड स्मोकी आई थी, साथ में हल्की मस्कारा.

instagram-@manav.manglani

कैसे रिक्रिएट करें?

  • कर्लर से हल्की वेव्स बनाएं और बाल खुले रखें.
  • न्यूड-ब्राउन लिपस्टिक और पीच ब्लश लगाएं.
  • आईशैडो में ब्राउन-ग्रे टोन रखें, ज्यादा डार्क न करें.
  • इस तरह आप भी ट्रेडिशन और मॉडर्न स्टाइल का बैलेंस बनाकर एक क्लासी, रेड-कार्पेट इंस्पायर्ड लुक आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं.
अगला लेख