Begin typing your search...

सॉफ्ट ब्लश पिंक साड़ी के साथ डीप नेकलाइन ब्लाउज में Palak Tiwari ने ढाया कहर, ऐसे करें Recreate

अगर आप चाहती हैं कि शादी के दिन सभी की नजरें आपसे न हटे, तो आप पलक तिवारी का लेटेस्ट सॉफ्ट ब्लश पिंक साड़ी लुक रिक्रिएट कर सकते हैं.

palak tiwari
X
( Image Source:  instagram-@palaktiwarii )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 26 Feb 2026 12:49 PM IST

अगर आप भी किसी शादी या फैमिली फंक्शन में सबकी नजरें अपनी तरफ खींचना चाहती हैं, तो पलक तिवारी का लेटेस्ट साड़ी लुक आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट इंस्पिरेशन हो सकता है. सॉफ्ट ब्लश पिंक/न्यूड पेस्टल शेड शीयर नेट फैब्रिक पर डेलिकेट सिल्वर एम्ब्रॉयडरी और सीक्विन के साथ डीप नेकलाइन ब्लाउज में पलक किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है.

अगर आप किसी वेडिंग फंक्शन में ब्राइडमेड बनने वाली हैं और ऐसा लुक चाहती हैं जो ग्लैमरस भी लगे और ओवरडन भी न लगे, तो आप एक्ट्रेस के इस लुक को अपने स्टाइल में रिक्रिएट कर सकती हैं.

पलक तिवारी का साड़ी लुक कैसे करें रिक्रिएट?

instagram-@palaktiwarii

अगर आप पलक तिवारी का यह लुक रिक्रिएट करना चाहती हैं, तो साड़ी के लिए पेस्टल शेड चुनें, जैसे ब्लश पिंक, पीच, पाउडर ब्लू या लैवेंडर. साड़ी में हैवी की जगह फाइन एम्ब्रॉयडरी लें, ताकि ब्राइड से लुक क्लैश न करे. साड़ी के साथ स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज़ सिलवाएं. इस बात का ध्यान रखें कि फिटिंग इस लुक की जान है.

साड़ी के साथ कैसे करें मेकअप?

इस साड़ी के साथ मेकअप का खास ध्यान रखें. लुक को और फ्रेश बनाने के लिए ल्यूमिनस फाउंडेशन के साथ लिक्विड हाईलाइटर मिक्स करें. पाउडर का इस्तेमाल कम करें और सिर्फ T-zone को हल्का सेट करें. मैट लिपस्टिक की जगह लिप ग्लॉस लगाएं, ताकि लिप्स फ्रेश और शाइनी दिखें. आंखों के लिए काजल को हल्का स्मज करें और सॉफ्ट डिफिनिशन दें, ताकि लुक नेचुरल और ग्लैमरस दोनों लगे.

कैसा होना चाहिए हेयरस्टाइल?

instagram-@palaktiwarii

पलक तिवारी ने हेयरस्टाइल में सॉफ्ट वॉल्यूमिनस वेव्स रखें हैं. आप कर्लिंग टोंग का इस्तेमाल करके लूज़ वेव्स बनाएं और फिर कर्ल्स को हल्का ब्रश-आउट करें. यही “सॉफ्ट ग्लैम” लुक का सीक्रेट है. क्राउन एरिया में थोड़ा हल्का वॉल्यूम दें ताकि हेयर स्टाइल और भी नेचुरल और एलिगेंट लगे. हेयर स्प्रे का इस्तेमाल सिर्फ स्टाइल को सेट करने के लिए करें, हार्ड होल्ड वाली स्प्रे से बचें ताकि लुक फ्रेश और सॉफ्ट बनी रहे.

अगला लेख