सिनेमा का नायक राजनीति का भी राजा, कौन है तमिलनाडु में चौंकाने वाले विजय; इतनी दौलत के हैं मालिक
साउथ सुपरस्टार विजय अब पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो रहे हैं और उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज को तैयार है. इसी बीच तलाक और अफेयर विवाद ने उनके राजनीतिक सफर को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.
सुपरस्टार-राजनेता विजय (Joseph Vijay Chandrasekhar) की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में दमदार शुरुआत की है. विजय एक सफल राजनेता के साथ साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार भी हैं. विजय ने साउथ इंडस्ट्री में करीब 33 साल से हैं. 1984 में बतौर बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले विजय ने अपने करियर में अब तक 69 फिल्में कि है जिसमें 'जन नायकन' उनकी आखिरी फिल्म है क्योंकि विजय के मुताबिक वह फिल्मों से संन्यास ले लेंगे और राजनीति में सक्रिय रहेंगे. हालांकि काफी समय से उनकी फिल्म 'जन नायकन' राजनैतिक विवादों के कारण अटकी रही लेकिन अब 8 मई 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
कब राजनीति में आने का सोचा?
साउथ इंडस्ट्री के ज्यादातर सुपरस्टार और एक्टर्स राजनीति से जुड़े हुए हैं. विजय ने भी उसकी नक़्शेक़दम पर चलते हुए 2 फरवरी साल 2024 में अपनी खुद की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) की घोषणा की. जबकि वह देश में कोविड के बाद से ही राजनीति में सक्रिय थे और खुद को पूरी तरह से इसमें शामिल करना चाहते थे. लेकिन 2024 में सही मौका देखते हुए TVK की घोषणा की. इसके बाद विजय ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया. इसी दिन उन्होंने फिल्मों से संन्यास का भी एलान किया. उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए 'पवित्र सेवा' है, न कि शौक.' वहीं माना जाता है कि 2012-2013 में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद राजनीतिक महत्वाकांक्षा की चर्चा शुरू हुई थी.
विजय का तलाक एक्स्ट्रा मैरिटल का आरोप
जहां घोषणा के बाद विजय पूरी तरह से राजनीति में आगे बढ़ ही रहे थे, तभी उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने तलाक की अर्जी से विजय के फैंस को झटका दे दिया. जहां उन्हें चुनाव का प्रचार प्रसार करने का भार था. वहीं उनके तलाक ने न सिर्फ उनके फैंस को बल्कि पूरे तमिलनाडु को हिला दिया था. 27 साल पुराने इस रिश्ते में आई दरार ने हर किसी को हैरान कर दिया है. लंबे समय से चली आ रही खटास की वजह से संगीता को तलाक के नतीजे पर पहुंचना पड़ा. साथ ही संगीता ने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया. संगीता ने अपने एक बयान में कहा था कि वह पिछले 2 साल से अपने और विजय के रिश्ते को सुधारने की कोशिश कर रही हैं लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ. संगीता ने दावा किया कि खुद उन्होंने विजय के फोन से उनकी एक को-एक्ट्रेस की चैट्स पकड़ी थी. जबकि पकड़े जाने के बाद विजय ने संगीता से वादा किया था कि वह को-एक्ट्रेस से कोई रिश्ता नहीं रखेंगे बवजूद वह उसके साथ बातचीत में बने रहे. बता दें कि संगीता विजय की फैन थी और उनसे मिलने पहुंची थी. पहली नजर उन्हें प्यार हुआ और फिर परिवार की रज़ामंदी के बाद साल 1999 में विजय और संगीता ने शादी रचाई. इस शादी से कपल के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जेसन संजय, दिव्या साशा है. वहीं विजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को किसी और से नहीं बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त तृषा कृष्णन से जोड़ा जाता है.
कैसे शुरू हुआ फिल्मी करियर?
थलपति विजय का फिल्मी करियर 1984 में शुरू हुआ, जब वे मात्र 10 साल के थे. उनकी पहली फिल्म वेट्री (1984) थी, यह फिल्म उनके पिता एस. ए. चंद्रशेखर द्वारा निर्देशित थी. इसके बाद उन्होंने अपने पिता की कई फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया, जैसे: 'कुदुम्बम' (1984), 'नान सिगप्पू मनिथन' (1985), 'वसंत रागम' (1986), 'सत्टम ओरु विलायट्टू' (1987) 'इथु एंगाल नीथी' (1988) आदि. फिर दौर आया उनके डेब्यू का 1992 में विजय ने 'नालैया थीरपु' में 18 साल की उम्र में डेब्यू किया. फिल्म कमर्शियल रूप से एवरेज रही, लेकिन इससे विजय को लीड रोल मिलने का मौका मिला. विजय अपने फिल्मी करियर में आगे बढ़ते रहे जिसमें उन्होंने कई फिल्में की 1993 में विजयकांत के साथ 'सेंथूरपांडी' 1994-95 में 'रसिगन, देव, विष्णु' जैसी फिल्मों से धीरे-धीरे लोकप्रियता मिली. 1996 में 'पूवे उनाक्कागा 'ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्टैब्लिश किया.
विजय की नेटवर्थ
चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरते समय थलपति विजय को अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा देना पड़ा था. उन्होंने अपने आधिकारिक हलफनामे (शपथ पत्र) में अपनी सारी संपत्ति, निवेश, बैंक बैलेंस, गाड़ियां, घर और परिवार की सारी वित्तीय जानकारी साफ-साफ बताई है. नामांकन के शपथ पत्र के अनुसार, थलपति विजय की कुल संपत्ति 404.58 करोड़ रुपये है और 10 मकान है. 2024-25 के दौरान उनकी आय 184 करोड़ रुपये रही. यह बहुत बड़ी रकम है, जो दिखाती है कि उन्होंने फिल्मों से बहुत अच्छी कमाई की है. उनके पर्सनल बैक अकाउंट में 320 करोड़ जमा थे, 2 लाख कैश, उनके बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा के खातों में कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये हैं उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के बैंक खाते में 10.43 करोड़ रुपये हैं. विजय के पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं. इन सभी गाड़ियों की कुल कीमत 7.45 करोड़ रुपये है.




