बर्थडे का आशीर्वाद या विजय की जीत के लिए वेंकटेश्वर पहुंची Trisha Krishnan? फैंस बोले- TVK जिंदाबाद
43वें जन्मदिन पर तृषा कृष्णन ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच थलपति विजय के साथ उनके रिश्ते की अफवाहें भी फिर चर्चा में आ गई हैं.
साउथ स्टार तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) 4 मई को अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. बर्थडे के खास मौके पर उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर में जाकर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान से आशीर्वाद मांगा. इससे एक दिन पहले ही त्रिशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मंदिर जाने का संकेत दे दिया था. अब तिरुपति मंदिर से उनकी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. लोग इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.
खास बात यह है कि तृषा का यह मंदिर जाना ठीक उसी दिन हुआ, जब उनके लियो फिल्म के को-स्टार थलपति विजय के तमिलनाडु चुनाव के नतीजे सामने आने वाले है. विजय ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम के टिकट पर चुनाव लड़ा. ऐसी खबरें और अफवाहें लंबे समय से चल रही हैं कि तृषा और विजय कुछ समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं. हालांकि तृषा ने इन अफवाहों पर कभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.
मंदिर की वीडियो वायरल
मंदिर में ली गई एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. इसमें तृषा भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करती हुई नजर आ रही हैं. पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लेने के बाद वे मंदिर से बाहर निकली. उन्होंने किसी भी मीडिया व्यक्ति से बात नहीं की और चुपचाप मंदिर परिसर से वापस चली गईं. उस दिन उन्होंने पारंपरिक साड़ी पहनी हुई थी, जो उन्हें बहुत सुंदर लग रही थी.
अफवाहों की वजह
जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि तृष्णा और विजय कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. इनमें 'लियो, 'घिल्ली', 'तिरुपाची', 'गोट', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी फिल्में शामिल हैं. पहले विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने तलाक की अर्जी दी थी. उसके बाद तृष्णा और विजय चेन्नई में एक शादी समारोह में एक साथ नजर आए थे. उनकी इस जोड़ी को देखकर लोगों ने रिलेशनशिप की अफवाहों को और हवा दी. अब उनके मंदिर जाने को विजय के चुनावी नतीजे से भी देखा जा रहा है. क्योंकि 4 मई को तमिलनाडु में रिजल्ट घोसित किए जाएंगे. जिसके बाद कुछ यूजर्स का रिएक्शन भी सामने आया. एक एक्स यूजर ने तृषा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक्ट्रेस तृषा कृष्णन आज भगवान वेंकटेश्वर स्वामी का आशीर्वाद लेने तिरुमाला गईं...TVK जिंदाबाद.'
तृषा ने विजय के साथ काम करने के बारे में क्या कहा?
कुछ समय पहले द हिंदू अखबार को दिए एक इंटरव्यू में तृष्णा ने विजय के साथ काम करने का एक्सपीरियंस खुलकर शेयर किया था. उन्होंने बताया कि पहली बार जब वे विजय से मिली थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 19 या 20 साल थी. लियो फिल्म के समय दोबारा मिलने पर तृषा ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे वह घर वापस आ गई हों. उन्होंने आगे कहा, 'हमारे बीच का वह सहज और अच्छा रिश्ता आज भी बरकरार है. निर्देशक लोकेश कनगराज ने लियो फिल्म में इसी रिश्ते का पूरा फायदा उठाया है.'
अभी क्या कर रही हैं तृषा?
काम की बात करें तो तृषा को हाल ही में कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ में देखा गया था, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. अभी उनकी तीन नई फिल्में आने वाली हैं. आरजे बालाजी की फिल्म 'करप्पू' इसमें वे सूर्या के साथ नजर आएंगी. मल्लिदी वशिष्ठ की फिल्म 'विश्वम्भरा' इसमें चिरंजीवी, आशिका रंगनाथ, सुरभि पुराणिक, ईशा चावला और कुणाल कपूर जैसे कलाकार भी हैं. मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म 'राम'.




