Begin typing your search...

Naga Chaitanya ने दिया था एक्स वाइफ Samantha को धोखा? एक्टर के खिलाफ क्या रहा दिल्ली हाई कोर्ट का एक्शन

तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर AI से बनाए गए फेक वीडियो और अश्लील कंटेंट पर रोक लगाने की मांग की thi

Naga Chaitanya ने दिया था एक्स वाइफ Samantha को धोखा? एक्टर के खिलाफ क्या रहा दिल्ली हाई कोर्ट का एक्शन
X
( Image Source:  Instagram: chayakkineni )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 30 May 2026 2:19 PM IST

फेमस तेलुगु एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने अपनी एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) से जुड़े गलत आरोपों, AI) से बनी फेक कंटेंट और अश्लील वीडियो-तस्वीरों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. इन अनऑथराइज्ड और मिसलीड कंटेंट का उनके नाम, चेहरे, आवाज और पूरी पहचान के साथ गलत इस्तेमाल किया जा रहा था. अदालत ने इस मामले में एक्टर के पर्सनालिटी राइट्स की रक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी कर दिया है. एक्टर के वकील वैभव गग्गर ने अदालत में बताया कि सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्मों पर नागा चैतन्य को उनकी एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सामंथा के साथ गलत तरीके से दिखाया जा रहा है. इनमें यह आरोप लगाया जाता है कि नागा चैतन्य ने सामंथा को धोखा दिया और उनका करियर खराब कर दिया.

वकील ने कहा, 'यह ट्रोलिंग है, यह निष्पक्ष आलोचना नहीं है.' उन्होंने यह भी बताया कि कुछ अश्लील कंटेंट और एआई से तैयार किए गए वीडियो में नागा चैतन्य को आपत्तिजनक और गलत तरीके से पेश किया गया है. इस तरह की कंटेंट से एक्टर की प्रतिष्ठा, गरिमा, निजता और पब्लिक इमेज को बहुत नुकसान पहुंच रहा है. नागा चैतन्य तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े और सफल एक्टर हैं. उनके पास दस साल से ज्यादा का अनुभव है और उन्होंने कई अवार्ड्स भी जीते हैं.

कौन हैं नागा चैतन्य?

भारत के अलावा विदेशों में रहने वाले तेलुगु भाषी लोगों के बीच भी उनकी बहुत लोकप्रियता है. याचिका में कहा गया है कि इन मिसलीड कंटेंट ने उनकी मेहनत से बनाई गई इमेज को गंभीर रूप से ठेस पहुंचाई है. सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि हां, पब्लिक फिगर्स आम लोगों की तुलना में ज्यादा जांच और आलोचना का सामना करती हैं, लेकिन इसकी भी कुछ सीमाएं होती हैं. अदालत ने मामले में समन जारी कर दिया है और अगली सुनवाई 30 सितंबर को रखी गई है. तब तक एक्टर के पर्सनालिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी रहेगा.

नागा चैतन्य और सामंथा का रिश्ता

नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने अक्टूबर 2021 में अलग होने की घोषणा की थी. 2017 में गोवा में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से हुई उनकी शादी को टॉलीवुड का सबसे खूबसूरत जोड़ा माना जाता था. दोनों की लव स्टोरी को फेयरीटेल जैसा बताया जाता था. अलग होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें और आरोप लगने लगे. सामंथा के कुछ फैंस ने नागा चैतन्य पर बेवफाई का आरोप लगाया, जबकि नागा चैतन्य के समर्थकों ने सामंथा पर गुजारा भत्ता की ज्यादा मांग का आरोप लगाया. दोनों एक्टर्स ने इन बातों पर कभी सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया. इसके बाद नागा चैतन्य ने दिसंबर 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली. वहीं, सामंथा ने दिसंबर 2025 में फिल्म निर्देशक राज निदिमोरू से शादी किया. दोनों अब अपने-अपने नए जीवन में आगे बढ़ चुके हैं.

नागा चैतन्य ने क्या कहा?

इससे पहले एक पॉडकास्ट 'रॉ टॉक्स' में नागा चैतन्य ने अपने तलाक और सार्वजनिक आलोचना पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा था, 'हम दोनों ने अपनी जिंदगी में अलग-अलग रास्ते चुनने का फैसला किया. यह हमारे अपने निजी कारणों से हुआ. हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. मुझे नहीं समझ आता कि मुझे और क्या स्पष्टीकरण देना चाहिए. हम दोनों आगे बढ़ रहे हैं और अपना जीवन जी रहे हैं. मुझे फिर से प्यार मिला है और मैं खुश हूं. सामंथा भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है.' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा जन्म एक टूटे परिवार में हुआ था, इसलिए मैं रिश्ते टूटने के बाद क्या होता है, यह अच्छी तरह जानता हूं. यह फैसला दोनों के भले के लिए था. निराश होने की कोई जरूरत नहीं है. जीवन में हर चीज किसी न किसी कारण से होती है. आप आगे बढ़ते हो और सही रास्ता खुद ढूंढ लेते हो। मेरे साथ भी यही हुआ.'

अगला लेख