Begin typing your search...

Debina Bonnerjee ने झेला था मल्टीपल मिसकैरेज, डॉक्टरों ने कह दिया कुछ नहीं हो सकता; 11 साल बाद हुआ चमत्कार

टीवी के लोकप्रिय कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बोनर्जी ने अपने माता-पिता बनने के स्ट्रगल की इमोशनल कहानी शेयर की. 11 साल तक संतान सुख के लिए जूझने और कई मिसकैरेज झेलने के बाद उनके घर दो बेटियों का जन्म हुआ.

Debina Bonnerjee ने झेला था मल्टीपल मिसकैरेज, डॉक्टरों ने कह दिया कुछ नहीं हो सकता; 11 साल बाद हुआ चमत्कार
X
( Image Source:  Instagram: debinabon )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 30 May 2026 2:19 PM IST

टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) हाल ही में अपनी पत्नी देबिना बोनर्जी (Debina Bonnerjee) के साथ एक रियलिटी शो में आए और अपने परिवार शुरू करने के लंबे, मुश्किल और भावुक सफर के बारे में खुलकर बात की. कपल ने दस साल से ज्यादा समय तक बच्चों की चाह के लिए संघर्ष किया. कई बार मिसकैरेज हुआ और डॉक्टरों ने भी आखिरकार उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन उनकी मेहनत, हौसला और विश्वास ने आखिरकार चमत्कार कर दिखाया. आज उनके घर दो प्यारी छोटी-छोटी बेटियां हैं.

हाल ही में राजीव खंडेलवाल के होस्ट किए रियलिटी शो 'तुम हो ना' के एक एपिसोड में गुरमीत और देबिना दिखाई दिए. 28 मई को यूट्यूब पर जारी इस एपिसोड के प्रोमो में गुरमीत इमोशनल होते नजर आए. उन्होंने बताया कि शादी के 10-11 साल बाद उन्हें बच्चे हुए. इस दौरान कई बार प्रेगनेंसी हुई लेकिन हर बार मिसकैरेजहो गया. उन्होंने कहा, 'हमने बहुत कोशिश की, बहुत सारे डॉक्टरों के पास गए, लेकिन आखिर में डॉक्टरों ने भी कह दिया कि कुछ नहीं हो सकता.' यह सुनकर देबिना भी इमोशनल हो गईं.

11 साल बाद बेटियों का जन्म

गुरमीत ने आगे कहा कि आखिरकार 10-11 साल के लंबे समय के बाद उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां उनके जीवन में आईं. इस पूरे सफर में दोनों ने बहुत दर्द, निराशा और मानसिक तनाव झेला, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. पहले हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में देबिना ने अपनी पहली बेटी को मैजिक बताया था. उन्होंने कहा, 'वह सचमुच हमारा चमत्कार है. यह सफर भावनात्मक और शारीरिक रूप से बहुत कठिन था. जब मैं अपनी बेटी का चेहरा देखती हूं तो सारा दर्द सार्थक लगने लगता है.'

'यह दर्द एक औरत ही समझ सकती है'

देबिना ने यह भी बताया कि बच्चा पैदा करने का दबाव और दर्द केवल वही महिला समझ सकती है जो खुद इस रास्ते से गुजरी हो. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कई महिलाएं इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रही हैं. अलग-अलग उम्र, अलग-अलग देश और अलग-अलग धर्म की महिलाएं एक जैसी मुश्किलों से गुजरती हैं. इसलिए हमें एक-दूसरे का साथ देना चाहिए और हौसला बढ़ाना चाहिए. देबिना ने अपने परिवार, पति, दोस्तों, फैंस और आशीर्वाद देने वालों का शुक्रिया अदा किया जिनके सहारे यह चमत्कार संभव हुआ.

देबिना और गुरमीत कौन हैं?

देबिना बोनर्जी और गुरमीत चौधरी टीवी जगत के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं. दोनों ने रामायण सीरियल में राम और सीता का किरदार निभाकर देशभर में खूब लोकप्रियता हासिल की। 15 फरवरी 2011 को दोनों ने शादी की. शादी के बाद कई साल तक उन्हें संतान नहीं हुई. लेकिन आखिरकार अप्रैल 2022 में उनकी पहली बेटी लियाना का जन्म हुआ. इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने दूसरी प्रेगनेंसी की खुशखबरी दी. 11 नवंबर को उनकी दूसरी बेटी दिविशा का जन्म हुआ. दोनों कलाकार सोशल मीडिया पर अपने परिवार की खुशियों की झलकियां अक्सर शेयर करते रहते हैं. उन्होंने 'नच बलिये', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 5' जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया है. इसके अलावा फिल्मों जैसे 'खामोशियां' और 'पलटन' में भी काम किया है. 'पति-पत्नी' और 'पंगा जोड़ियों का रियलिटी चेक' जैसे शो में भी दोनों नजर आए.

अगला लेख