Begin typing your search...

मुंबई आए तो सिर काट देंगे! Amit Jani को मिल रहीं धमकियां, सलमान खान के लीगल नोटिस को फाड़ा

'काला हिरण' फिल्म के निर्माता अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम द्वारा भेजे गए नोटिस को फाड़ते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि नोटिस के बाद उन्हें हजारों धमकी भरे संदेश मिले हैं और वे इस पूरे मामले में पीछे हटने वाले नहीं हैं.

मुंबई आए तो सिर काट देंगे! Amit Jani को मिल रहीं धमकियां, सलमान खान के लीगल नोटिस को फाड़ा
X
मोहम्मद रज़ा
By: मोहम्मद रज़ा4 Mins Read

Published on: 4 Jun 2026 12:14 PM

फिल्म 'काला हिरण' (Kala Hiran) के निर्माता अमित जानी ने एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) की लीगल टीम द्वारा भेजे गए लीगल नोटिस को सार्वजनिक रूप से फाड़ दिया. साथ ही उन्होंने दावा किया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. अमित जानी ने इन धमकियों को ‘डी कंपनी’ से जोड़कर देखा है. अमित जानी ने कहा कि सलमान खान की तरफ से लीगल नोटिस आने के बाद उनके पास हजारों मैसेज आने शुरू हो गए. ये मैसेज मुख्य रूप से सलमान खान के फैंस की तरफ से आ रहे हैं. उन्होंने खासतौर पर धारावी, डोंगरी और जोगेश्वरी जैसे इलाकों के मुस्लिम युवाओं को इन मैसेजों के लिए जिम्मेदार बताया. अमित जानी ने इन्हें सलमान खान की ‘टूल किट’ कहा.

उन्होंने बताया, 'मुझे लगातार मैसेज आ रहे हैं. कुछ में लिखा है कि जान से मार देंगे, मुंबई आए तो सर काट देंगे. परिवार को खत्म कर देंगे. इतनी गालियां और धमकियां मिल रही हैं कि गिनती ही नहीं हो रही.' अमित जानी ने साफ कहा कि वे सलमान खान के लीगल नोटिस का जवाब नहीं दे रहे हैं. उनका जवाब तो उन धमकियों को दिया जा रहा है जो उनके फैंस की तरफ से आ रही हैं. उन्होंने कहा, '34 घंटे में हजारों मैसेज आ चुके हैं. अगर ये सब सलमान खान की टूल किट का काम है, तो मैं उसी का जवाब दे रहा हूं.'

सलमान खान के फैंस दे रहे धमकियां

निर्माता ने आगे कहा, 'नोटिस का जवाब देने के बजाय मैं उन धमकियों का जवाब दे रहा हूं जो आपके गुंडों, छपरी फैंस और गैंग्स की तरफ से आ रही हैं. आपका नोटिस मैंने फाड़ दिया है. ये रहा आपका नोटिस.' अमित जानी का कहना है कि अब वे ‘डी कंपनी’ को ही देखेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सलमान खान के फैंस का एक संगठित ग्रुप है जो इस तरह की धमकियां दे रहा है. उन्होंने मीडिया, दोस्तों और जानने वालों से भी अपील की कि वे इस पूरे मामले को समझे. यह पूरा विवाद ‘काला हिरण’ फिल्म के पोस्टर रिलीज को लेकर शुरू हुआ था. अब यह विवाद धमकियों, लीगल नोटिस और पब्लिक बयानबाजी तक पहुंच गया है. अमित जानी लगातार अपनी बात रख रहे हैं और कह रहे हैं कि वे डरने वाले नहीं हैं.

सलमान को लेकर क्या बोले

अमित जानी की इससे पहले साल 2025 में दो विवदित फिल्में आई, 'उदयपुर फाइल्स' और 'ज्ञानवापी फाइल्स'. अमित जानी ने इससे पहले सलमान खान को लेकर कहा था कि वह फिल्म के बारें में जाने बिना ही विरोध कर रहे हैं. अगर अदालत इस मामले में कोई सुनवाई करती है तो उनका दिशा निर्देशों से पालन करेंगे. उन्होंने काला हिरण के पोस्टर को लेकर कहा, 'अगर पोस्टर में कोई शख्स बंदूक लेकर खड़ा हो तो उसमें सलमान खान का नाम कहीं नहीं लिखा है.' बता दें कि सलमान खान द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया कि फिल्म में जो कहानी और किरदार दिखाए जा रहे हैं, वे सीधे तौर पर सलमान खान के जीवन और उनके मामले से मिलते-जुलते हैं. ऐसे में बिना इजाजत किसी भी तरह का इस्तेमाल उनके नाम और इमेज को नुकसान पहुंचा सकता है.' नोटिस में यह भी कहा गया है कि सलमान खान का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है. ऐसे में इस पर फिल्म बनाना गलत असर डाल सकता है और चल रहे केस पर भी असर पड़ सकता है.

salman khan
अगला लेख