झूठे सेक्सुअल हैरैसमेंट आरोप मामले में Shilpa Shinde पर जमकर भड़कीं Hina Khan, डायरेक्टर के काम देने पर भी उठा दिए सवाल
शिल्पा शिंदे के खुलासे के बाद सभी लोग हैरान हैं. इस बीच हिना खान ने भी एक्ट्रेस को जमकर लताड़ा है. उनका कहना है कि विवाद को सुलझाने का यह सही तरीका नहीं है. साथ ही डायरेक्टर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने एक्ट्रेस को दोबारा काम क्यों दिया.
टीवी इंडस्ट्री में उस समय हलचल मच गई जब शिल्पा शिंदे ने माना कि उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर झूठे सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोप लगाए थे. इस खुलासे के बाद उन्होंने जमकर ट्रोल किया जा रहा है. साथ ही, एक एनजीओ ने एक्ट्रेस के खिलाफ एक्शन की डिमांड की है. इस बीच हिना खान ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है.
दरअसल हिना खान ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए कहा कि किसी विवाद में फायदा पाने या किसी की इमेज खराब करने के लिए ऐसे गंभीर आरोपों का इस्तेमाल करना बेहद गलत है।.उन्होंने शिल्पा के बयान पर हैरानी जताते हुए संजय कोहली का सपोर्ट किया और कहा कि इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा नुकसान उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा को हुआ, जिस पर आरोप लगाए गए थे.
हिना खान ने जताई नाराजगी
instagram-@realhinakhan
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि वह आमतौर पर ऐसे मामलों पर कमेंट नहीं करतीं जो सीधे उनसे जुड़े न हों. लेकिन इस बार उन्हें लगा कि इस मुद्दे पर बोलना जरूरी है. उन्होंने कहा कि किसी मामले में जीत हासिल करने या फायदा उठाने के लिए यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है. हिना ने साफ कहा कि अगर कोई असल में पीड़ित है तो उसे न्याय मिलना चाहिए, लेकिन झूठे आरोप लगाना किसी भी तरह से सही नहीं माना जा सकता.
संजय कोहली के पक्ष में उतरीं हिना
अपने नोट में हिना ने निर्माता संजय कोहली का भी सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सबसे बड़ा नुकसान उस व्यक्ति का हुआ है जिस पर आरोप लगाए गए. इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि संजय एक मेहनती प्रोड्यूसर हैं, जिनका नाम चलता है. उनका परिवार है और जिनसे कई लोगों के इमोशन जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि जब खुद आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस ने मान लिया कि आरोपों का इस्तेमाल फायदा लेने के लिए किया गया था, तो यह बेहद गंभीर बात है.
एक सवाल भी उठाया
हिना खान ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर संजय कोहली ने बाद में उसी एक्ट्रेस को दोबारा काम का मौका क्यों दिया, जिसने उन पर इतने गंभीर आरोप लगाए थे और क्या हो अगर एक्टर दोबारा ऐसा कुछ करे?
‘मैं यह सुनकर हैरान हूं’
अपने बयान के आखिर में हिना ने कहा कि शिल्पा का यह कबूलनामा सुनकर वह हैरान रह गईं. उन्होंने चिंता जताई कि अगर भविष्य में फिर से ऐसे आरोप लगाए गए तो क्या होगा. हिना ने पूरे घटनाक्रम को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस मामले ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है.




