Begin typing your search...

मैंने पैसों के लिए नहीं किया! ट्रोलिंग और हिना खान के सवालों पर Shilpa Shinde ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया वीडियो

टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में अपने खिलाफ हो रही आलोचनाओं और विवादों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सच बोलने के बाद आने वाले हर विरोध का सामना करने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं.

मैंने पैसों के लिए नहीं किया! ट्रोलिंग और हिना खान के सवालों पर Shilpa Shinde ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया वीडियो
X
( Image Source:  Instagram: shilpa_shinde_official )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 4 Jun 2026 11:43 AM

हाल ही में टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) काफी विवादों में घिर गई हैं. पॉपुलर शो भाबीजी घर पर हैं के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. शिल्पा ने ये खुलासा कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में किया था. इस बयान के बाद न सिर्फ नेटिजन्स ने उन्हें ट्रोल किया, बल्कि टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी शिल्पा की काफी आलोचना की. इस पूरे मामले पर अब शिल्पा शिंदे ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो जारी करके आलोचनाओं का जवाब दिया है. वीडियो में शिल्पा काफी इमोशनल नजर आईं और उन्होंने अपनी बात साफ-साफ रखी.

शिल्पा ने वीडियो में क्या कहा?

वीडियो में शिल्पा शिंदे ने कहा, 'मैंने यह पैसे के लिए नहीं किया. मैं पहले ही शो छोड़ चुकी थी.' उन्होंने बताया कि उन पर जो आरोप लगे थे, उन्हें उन्होंने स्वीकार भी कर लिया था. लेकिन इसके बाद एक घटना ने उनका मन बदल दिया. शिल्पा ने बताया कि बिग बॉस के बाद उन्हें एक व्यक्ति मिला, जिसने अपनी कहानी शेयर की. उस व्यक्ति के पिता पर भी ऐसे ही झूठे आरोप लगाए गए थे, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या कर ली. शिल्पा कहती हैं कि उनकी कहानी सुनकर उस व्यक्ति को जीने की नई उम्मीद और हौसला मिला. इसी वजह से उन्होंने सच बोलने का फैसला किया. एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मुझे पता था कि सच बोलने पर मुझे आलोचना का सामना करना पड़ेगा. दुनिया अच्छी चीजों की तारीफ कभी नहीं करती. फिर भी उन्होंने कहा कि वे इस झूठ के साथ और नहीं जी सकती थी. आज या कल मुझे यह सच कबूल करना ही था. कभी-कभी सच बोलने के लिए एक मौका चाहिए होता है.'

आत्महत्या करने के बारें में सोचती थी एक्ट्रेस

शिल्पा ने अपनी पुरानी यादों को भी ताजा किया. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब वे खुद आत्महत्या करने के बारे में सोच रही थी. उस वक्त लोगों ने उनका मजाक उड़ाया, उन्हें गालियां दीं और कोई उनका साथ नहीं दे रहा था. जब किसी ने कुछ गलत नहीं किया होता, तो उसे किसी बात का डर नहीं होना चाहिए.' अंत में शिल्पा ने साफ कहा, 'उस समय किसी ने मेरा साथ नहीं दिया था, इसलिए आज मुझे किसी के समर्थन की उम्मीद भी नहीं है. मैं इन सब आलोचनाओं का सामना अकेले करने के लिए तैयार हूं. मुझे सच में कोई फर्क नहीं पड़ता.'

शिल्पा शिंदे कौन हैं?

शिल्पा शिंदे टीवी इंडस्ट्री में दो दशकों से ज्यादा समय से काम कर रही हैं. उन्होंने वारिस, संजीवनी, लापतागंज, देवों के देव... महादेव जैसे कई पॉपुलर शोज में काम किया है. लेकिन उन्हें असली पहचान भाबीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के रोल से मिली. यह किरदार इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी लोग उन्हें अंगूरी भाभी के नाम से ही जानते हैं. &TV के इस शो को छोड़ने के बाद उनकी जगह शुभांगी अत्रे को ले लिया गया था. साल 2025 में शिल्पा भाबीजी घर पर हैं 2.0 में ओरिजिनल अंगूरी के रोल में वापस लौटीं, जिससे उनके फैंस काफी खुश हुए थे. अभी पूरा मामला सोशल मीडिया पर गरमा हुआ है. कुछ लोग शिल्पा का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. शिल्पा ने साफ कर दिया है कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं और सच बोलने के बाद जो भी आलोचना आए, उसे झेलने को तैयार हैं.

अगला लेख