क्या सोना करेगा कंगाल, क्यों PM Modi ने 1 साल न खरीदने की कर डाली अपील, बड़े संकट की सुनाई दे रही आहट!
अब ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने देशवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है. जिसमें उन्होंने 1 साल तक सोना न खरीदने की भी बात कही है.
gold crisis market
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर पूरी दुनिया पर देखने को मिल रहा है. 2 महीने से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक अमेरिका, ईरान और इजरायल का युद्ध पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. जंग के चलते ईरान ने होर्मुज बंद कर रखा है तो वहीं अमेरिका ने उसकी नाकेबंदी कर रखी है. जिसके चलते आसानी से किसी भी देश के जहाज वहां से नहीं गुजर पा रहे हैं. अब ग्लोबल एनर्जी मार्केट पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने देशवासियों से एहतियात बरतने की अपील की है.
जिसमें उन्होंने कहा कि वर्क फॉर्म करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें और ईंधन बचाएं. इसके अलावा पीएम ने अगले 1 साल तक सोना न खरीदने की भी अपील की, जिसके बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर सोने न खरीदने की अपील क्यों, क्या सोने के दाम बहुत ज्यादा गिरने वाले हैं या बढ़ने वाले हैं?
सोने को लेकर क्या बोले पीएम?
पीएम मोदी ने कहा कि "पहले लोग जंग या संकट के चलते देश हित में सोना दान करते थे, लेकिन आज इसकी जरूरत नहीं है, हालांकि हमें आज राष्ट्र हित में ये फैसला लेना होगा कि अगले 1 साल तक हम सोन नहीं खरीदेंगे, चाहें घर में कितना बड़ा समारोह ही क्यों न हो?"
जंग से पहले क्या थी कीमत?
ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच छिड़ी जंग से पहले भारत में सोने की कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आस-पास थी, लेकिन जंग के 1 महीने के भीतर इसकी कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. अप्रैल की शुरुआत में सोने की कीमत 1,49,680 रुपये रह गई थी. जिससे सोने में निवेश करने वालों को बड़ा झटका भी लगा था. आज अगर सोने की कीमत की बात करें तो वो 1,54,765.00 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जंग के बीच सोने के दाम लगातार गिर और बढ़ रहे हैं, जिससे निवेशक भी थोड़े कंफ्यूजन में हैं.
क्या बढ़ने वाली है सोने की कीमत?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि युद्ध जैसे हालात लंबे समय तक बने रहते हैं, तो भारत में सोने का भाव ₹2,00,000 प्रति 10 ग्राम या उससे भी ऊपर जा सकता है. सोने और चांदी का रेट भारत में इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि लोग सोने और चांदी में निवेश करना चाहते हैं क्योंकि ऐसे खराब हालात होने पर सोने-चांदी का रेट बढ़ जाता है और लोग इसलिए निवेश करते हैं ताकि ऐसे खराब समय के आसपास वह सोने और चांदी को बेचकर फिर उससे अच्छा खासा मुनाफा कर पाएं.
भारत में कहां से आता है सबसे ज्यादा सोना?
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में आने वाला लगभग 75 प्रतिशत सोना दुबई और सऊदी अरब जैसे देशों से आयात किया जाता है. यदि वहां से सप्लाई प्रभावित होती है, तो भारतीय बाजार में सोने की उपलब्धता कम हो सकती है, जिससे कीमतों में और तेजी आने की संभावना है. बता दें, ईरान ने इन देशों को भी इस जंग में नुकसान पहुंचाया है. जिसके चलते दुबई और सऊदी अरब का बाजार भी थोड़ा हिला है.




