Begin typing your search...

कहीं 110 तो कहीं 97 रुपये प्रति लीटर, देश में कहां कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम? FAQ से जानें दिल्ली, नोएडा से लेकर मुंबई तक के रेट

देशभर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 15 मई की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. ईंधन की कीमतों में एक साथ ₹3 से ज्यादा की बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. अलग-अलग शहरों में अब अलग-अलग रेट देखने को मिल रहा है.

petrol diesel price hike
X

petrol diesel price hike

( Image Source:  X/ @Indianinfoguide, @VenkatRamanan_ )

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है. देशभर की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 15 मई की सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. ईंधन की कीमतों में एक साथ ₹3 से ज्यादा की बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरों के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में ₹3.14 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है. इसके बाद देश के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग स्तर पर पहुंच गई हैं.

नई कीमतों के लागू होने के बाद लोगों को अब हर दिन ज्यादा खर्च करना पड़ेगा. खासतौर पर उन लोगों पर इसका असर अधिक पड़ने वाला है जो रोजाना निजी वाहनों का इस्तेमाल करते हैं. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और भुवनेश्वर समेत देश के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और वैट की दरें अलग होने के कारण ईंधन के दाम भी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं.

देश में कहां कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम?

दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 97.77 रुपये और डीजल का दाम 90.67 रुपये हो गया है.

नोएडा में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 95.24 रुपये और डीजल का दाम 88.29 रुपये हो गया है.

गाजियाबाद में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 94.64 -96.17 रुपये और डीजल का दाम 87.74 -89.17 रुपये के बीच गया है.

मुंबई में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 106.68 रुपये और डीजल का दाम 93.14 रुपये हो गया है.

कोलकाता में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 108.74 रुपये और डीजल का दाम 95.13 रुपये हो गया है.

चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 103.67 रुपये और डीजल का दाम 95.25 रुपये हो गया है.

हैदराबाद में अब एक लीटर पेट्रोल का दाम 110.89 रुपये और डीजल का दाम 95.70 रुपये हो गया है.

अगला लेख