72 घंटे में बदल गई देश की तस्वीर, जनता अब झेलेगी महंगाई की मार! जानें क्या-क्या हुआ महंगा
जब से पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि ईंधन बचाए, सोना न खरीदें तब से 72 घंटे के भीतर देश की पूरी तस्वीर ही बदल गई है. 3 दिन के भीतर देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है.
petrol and diesel gold milk cng prices hike
मिडिल ईस्ट में छिड़ी का जंग का असली असर अब भारत में दिखने को मिल रहा है. अब तक तो जनता ने गैस सिलेंडर के रेट बढ़ते हुए देखे थे, लेकिन जब से पीएम मोदी ने जनता से अपील की है कि ईंधन बचाए, सोना न खरीदें तब से 72 घंटे के भीतर देश की पूरी तस्वीर ही बदल गई है. 3 दिन के भीतर देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. पहले सोने-चांदी के दाम बढ़ते हुए देखने को मिले तो फिर दूध के रेट बढ़ा दिए गए.
अब 15 मई को सरकार ने पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाकर एक और बड़ा झटका जनता को दे दिया. अब इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है. वहीं 72 घंटे में क्या-क्या देश में महंगा हुआ है चलिए हम आपको बताते है.
72 घंटे में क्या-क्या हुआ महंगा?
1. सोना-चांदी
जबसे पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील की थी सबसे पहले सोने-चांदी के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सरकार ने सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया था. इसके बाद से सोने में लगभग 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी देखने मिली. वहीं चांदी 3 लाख के करीब पहुंच गई.
2. दूध
बीते दिन अमूल और मदर डेयरी जैसी दूध की कंपनियों ने भी रेट बढ़ाने का फैसला किया. जिसके बाद अमूल और मदर डेयरी का दूध 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गया. दूध के बढ़े रेट का असर सीधे मिडिल क्लास की जेब पर पड़ने वाला है. शहरी इलाकों के लोग ज्यादातर अमूल और मदर डेयरी के दूध पर ही निर्भर है.
3. चीनी का निर्यात बंद
घरेलू मार्केट में चीनी की कीमतों को नियंत्रण करने और उपलब्धता निश्तिच करने के लिए भारत सरकार ने 14 मई को चीनी के निर्यात पर सितंबर तक पूरी तरह से रोक लगा दी है. सरकार को चीनी उत्पादन में कमी की आशंका थी, जिसके चलते फैसला लिया गया.
4. पेट्रोल-डीजल
15 मई को पेट्रोल-डीजल में भारी उछाल देखने को मिला. जनता को जिस बात का डर था वो शुक्रवार को हो गया. देश में पेट्रोल के दाम 3.14 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के दाम में 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है. नई कीमतें शुक्रवार से ही लागू कर दी गई है. इसके साथ ही अब महंगाई की मार और ज्यादा देखने को मिलने वाली है.
5. CNG
पेट्रोल-डीजल के बढ़ें दामों को लेकर जनता सोच ही रही थी कि कुछ देर बाद एक और बड़ा फैसला आया कि अब सीएनजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं. सीएनजी के रेट में 2 रुपये का इजाफा किया गया है. सीएनजी अब 2 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है.




