गेम पर रोक बना खूनी मंजर, 11 साल के बच्चे को घर में मिली रिवॉल्वर, फिर सोते पिता पर बेटे ने दाग दी गोली
पेनसिल्वेनिया में वीडियो गेम को लेकर हुआ एक विवाद खौफनाक वारदात में बदल गया. 11 साल के एक बच्चे पर आरोप है कि गेमिंग कंसोल छीने जाने से नाराज़ होकर उसने घर में रखी रिवॉल्वर से अपने सोते हुए पिता को गोली मार दी.
पेनसिल्वेनिया में एक जन्मदिन की रात अचानक खौफनाक मोड़ ले बैठी. वीडियो गेम को लेकर हुआ विवाद 11 साल के बच्चे पर इस कदर हावी हो गया कि उसने गुस्से में आकर अपने ही पिता को सोते हुए मौत के घाट उतार दिया. दरसल पिता ने गोद लिए हुए बच्चे से गेम कंसोल छिन लिया था.
कंसोल की तलाश में उसे घर में रखी एक रिवॉल्वर मिल गई. आधी रात के बाद जब परिवार सो चुका था, उसने उसी हथियार से अपने सोते हुए पिता पर गोली चला दी. जन्मदिन की खुशियों से भरा घर कुछ ही घंटों में मातम में बदल गया. बच्चे को हिरासत में ले लिया गया है.
पिता ने गेमिंग कंसोल
पुलिस जांच के मुताबिक, विवाद की शुरुआत वीडियो गेम को लेकर हुई. बताया गया कि बच्चे का गेमिंग कंसोल उससे ले लिया गया था, जिससे वह बेहद नाराज़ हो गया. दिनभर के जश्न के बावजूद उसके मन में गुस्सा बढ़ता गया और फिर रात होते ही उसने ऐसा कदम उठाया जिसे जान हर कोई दंग रह गया.
सोते हुए पिता को मारी गोली
आरोप है कि रात में जब सभी सो गए, उसने घर में रखी रिवॉल्वर निकाली, उसे लोड किया और सो रहे पिता के सिर पर गोली चला दी. घटना के बाद मां ने तेज आवाज सुनी और जब पति को जगाने की कोशिश की, तब उसने देखा कि वह मर चुका है और खून बह रहा है. पुलिस के अनुसार, बच्चे ने खुद कहा, “मैंने डैड को मार दिया. मुझे खुद से नफरत है.”
बच्चे के दिमाग में क्या चल रहा था?
इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि उसने बाद में कबूल किया कि वह किसी को गोली मारने का विचार मन में बना चुका था.
अब आगे क्या?
मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने उसे अडल्ट की तरह मुकदमा झेलने का आदेश दिया है. प्रॉसिक्यूशन का तर्क है कि अपराध की प्रकृति बेहद गंभीर है, जबकि बचाव पक्ष का कहना है कि उम्र, मेंटल मैच्योरिटी और फैमिली बैकग्राउंड को ध्यान में रखा जाना चाहिए था. फिलहाल बच्चा हिरासत में है और आगे की सुनवाई का इंतजार कर रहा है.