Begin typing your search...

कौन हैं आशा शर्मा जिन्हें Microsoft ने बनाया नया गेमिंग हेड? Xbox फिर से मार्केट लीडर बन पाएगा!

माइक्रोसॉफ्ट ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को कंपनी के Gaming का नया CEO नियुक्त किया है. इससे Xbox पर दोबारा फोकस करने और AI-ड्रिवन विस्तार के साथ, कंपनी के गिरते रेवेन्यू के दौर में नई रणनीति संभावना बढ़ गई है.

कौन हैं आशा शर्मा जिन्हें Microsoft ने बनाया नया गेमिंग हेड? Xbox फिर से मार्केट लीडर बन पाएगा!
X
( Image Source:  @CultureCrave )

ग्लोबल गेमिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव हुआ है. टेक दिग्गज Microsoft ने भारतीय मूल की आशा शर्मा को अपने गेमिंग डिवीजन का नया CEO नियुक्त किया है. यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब Phil Spencer 38 साल के लंबे कार्यकाल के बाद रिटायर हो रहे हैं. माइक्रासॉफ्ट Xbox ब्रांड रेवेन्यू गिरावट व बढ़ती प्रतिस्पर्धा की चुनौती से जूझ रहा है. AI और कंज्यूमर टेक में मजबूत अनुभव रखने वाली आशा शर्मा के सामने अब सबसे बड़ा सवाल है - क्या वह Xbox को दोबारा उसके कोर फैंस के करीब ला पाएंगी और Microsoft Gaming को नई रफ्तार दे सकेंगी?

Microsoft Gaming में बड़ा बदलाव: कौन हैं आशा शर्मा?

ग्लोबल टेक दिग्गज Microsoft ने लीडरशिप में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय मूल की आशा शर्मा को अपने गेमिंग डिवीजन का एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट और CEO नियुक्त किया है. वह Phil Spencer की जगह लेंगी, जो 38 साल के लंबे करियर के बाद रिटायर हो रहे हैं.

आशा शर्मा का प्रोफाइल: AI से गेमिंग तक

आशा शर्मा पहले माइक्रोसॉफ्ट में AI मॉडल्स और सर्विसेज के प्रोडक्ट डेवलपमेंट को लीड कर चुकी हैं. उन्होंने इंस्टाकार्ट में COO और मेटा में वाइस-प्रेसिडेंट के रूप में भी काम किया है. Satya Nadella ने कहा कि आशा ने अरबों यूजर्स तक पहुंचने वाली सर्विसेज को स्केल करने में अहम भूमिका निभाई है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा के कार्लसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से बिजनेस डिग्री हासिल की है.

Xbox फैंस के लिए क्या है नया विजन?

आशा शर्मा ने साफ किया है कि उनका प्राथमिक फोकस Xbox कंसोल पर दोबारा ध्यान केंद्रित करना होगा. उन्होंने कहा, “हम अपने कोर Xbox फैंस और प्लेयर्स के लिए फिर से कमिटेड होंगे.”

उनका विजन है Xbox को सीमलेस और इंस्टेंट बनाना. PC, मोबाइल और क्लाउड पर Xbox को विस्तार देना. डेवलपर्स के लिए ‘बिल्ड वंस, रन एवरीवेयर’ मॉडल पर काम करना.

Microsoft Gaming की चुनौतियां क्या?

Microsoft Gaming इस समय कई चुनौतियों से जूझ रहा है. दिसंबर क्वार्टर में 9.5% गेमिंग रेवेन्यू गिरावट दर्ज की गई थी. टैरिफ के कारण कॉस्ट प्रेशर है. हार्डवेयर कीमतों में बढ़ोतरी ने खर्च बढ़ा दिए हैं. कंज्यूमर स्पेंडिंग में अनिश्चितता का दौर है. इन हालात में नई CEO की रणनीति बेहद अहम मानी जा रही है.

40 स्टूडियो, बड़ी फ्रेंचाइजी और नई कंटेंट रणनीति

कंपनी के पोर्टफोलियो में Xbox, बेथेस्डा, Activision Blizzard और किंग जैसे लगभग 40 स्टूडियो शामिल हैं. इनके तहत लोकप्रिय फ्रेंचाइजी आती हैं. जैसे Halo, Call of Duty, World of Warcraft, Candy Crush Saga और Fallout. साथ ही, मैट बूटी को EVP और चीफ कंटेंट ऑफिसर बनाया गया है, जो सीधे आशा को रिपोर्ट करेंगे.

फिल स्पेंसर ने क्या दिया विदाई संदेश?

Phil Spencer ने 1988 में इंटर्न के रूप में माइक्रोसॉफ्ट जॉइन किया था. उन्होंने कहा कि आशा शर्मा में प्लेयर्स और क्रिएटर्स के लिए गहरा कमिटमेंट है और वह सही दिशा में टीम का नेतृत्व करेंगी.

क्या Xbox फिर से मार्केट लीडर बन पाएगा?

गेमिंग अब सिर्फ कंसोल तक सीमित नहीं है. क्लाउड गेमिंग, मोबाइल एक्सपैंशन और AI इंटीग्रेशन आने वाले समय में निर्णायक होंगे. अगर आशा शर्मा Xbox को टेक्नोलॉजी + कंटेंट + कम्युनिटी के मजबूत इकोसिस्टम में बदल पाती हैं, तो Microsoft Gaming एक बार फिर इंडस्ट्री में नई रफ्तार पकड़ सकता है.

Microsoft Gaming के लिए यह सिर्फ लीडरशिप बदलाव नहीं, बल्कि रणनीतिक मोड़ है. भारतीय मूल की आशा शर्मा के सामने गिरते रेवेन्यू, बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बदलते गेमिंग ट्रेंड्स के बीच Xbox ब्रांड को फिर से मजबूती देने की चुनौती है. अब सवाल यही है कि क्या AI बैकग्राउंड वाली यह टेक लीडर Xbox फैंस का भरोसा दोबारा जीत पाएंगी?

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख