I Love You बोलकर बनाए संबंध फिर बेटी जैसी लड़की से हकीम बाबर ने की शादी, वीडियो देख बोले यूजर्स- फरिश्ता आना था रिश्ता आ गया

पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां एक 60 साल के हकीम ने बेटी जैसी उम्र की लड़की से शादी की. जिस पर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

pakistani Hakim Babar Wedding

(Image Source:  Instagram/pak_politicss )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कुछ वीडियो यूजर्स को हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब सामने आया है. जिसे पाकिस्तान के रावलपिंडी का बताया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने का कारण है 60 साल के हकीम की बेटी जैसी उम्र की लड़की से शादी करना.

दावा किया जा रहा है कि 60 वर्षीय हकीम बाबर ने एक युवती से निकाह कर लिया, अब वीडियो सामने आने के बाद उम्र के बड़े अंतर को लेकर लोग हैरानी जता रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. इस शादी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा हकीम बाबर के उस बयान की हो रही है, जिसमें उन्होंने खुद बताया कि रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई.

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?

60 वर्षीय हकीम बाबर का कहना है कि "मैंने पहले 'आई लव यू' कहा, फिर औपचारिक संबंध के लिए प्रस्ताव रखा और फिर शादी कर ली." उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे निजी पसंद और आपसी सहमति का मामला बता रहे हैं, तो कुछ ने उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल उठाए हैं. फिलहाल यह निकाह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

क्या कमेंट कर रहे यूजर्स?

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को pak_politicss नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के नीचे यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करके लिखा कि 'फरिश्ता आना था रिश्ता आ गया चाचा का.' दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा 'जिनकी जाने की उम्र है वो लड़कियां ला रहे हैं.'

तीसरे यूजर ने लिखा 'आमीन हम बोलते रह गए और दुआ चाचा की कबूल हो गई.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'काफी लेट दुआ कबूल हुई चाचा की, न जाने कितनी समय से दुआ कर रहे थे.'

Similar News