एक तीर से दो निशाने! Viral Video में लड़की ने खाना ऑर्डर कर Rapido के लिए मजे! यूजर्स बोले- Wah Didi
लड़की ने खाना ऑर्डर करने का बहाना बनाकर Rapido ride भी smartly arrange किया. सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो पर मज़ेदार रिएक्शन दिया.
सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ बवाल चलता ही रहता है. चाहे धरती के किसी भी कोने में कोई भी कांड हो, वो कुछ ही समय में वायरल हो जाता है. आज के समय में कई एप हैं जो खाने के ऑर्डर से लेकर आपको सुरक्षित घर तक छोड़ने तक की सुविधा देते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि कोई Swiggy और Rapido दोनों का एक साथ फायदा ले ले?
आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसा ही एक अनोखा वीडियो. वीडियो देखकर यूजर्स के रिएक्शन वही जैसे मुन्ना भाई स्टाइल में होते हैं- 'ये बढ़िया था गुरु!” और आप भी कहेंगे, “इतना टैलेंट इंडिया से बाहर नहीं जाना चाहिए.'
वायरल वीडियो में क्या?
खाना ऑर्डर करना तो बहाना था... लड़की ने अपना ride भी smart तरीके से arrange कर लिया
लड़की.. आपने मेरा order ले लिया?
डिलीवरी बॉय: जी मैडम, order ले लिया है… अभी निकल रहा हूं.
लड़की : प्लीज़ रुको.. एक मिनट wait करो.
डिलीवरी बॉय : क्या हुआ मैडम?
लड़की : रुको... मैं भी आ रही हूं.
डिलीवरी बॉय : आप भी मेरे साथ आएंगी मैडम?
लड़की : हां अचानक ऑफिस खत्म हो गया... मुझे भी लेते चालिए साथ में
डिलीवरी बॉय : ओह... इसलिए आपने कॉल किया, मुझे लगा आप रेस्टोरेंट के बाहर ही ऑर्डर लेने आ रही क्या?
लड़की; अब छुट्टी अचानक से हो गई तो सोचा क्या करूं सोचा मैं भी साथ में चल दूं.
डिलीवरी बॉय: ठीक है फिर अपना ऑर्डर पकड़िए, चलता हूं. फिर आगे कहा कि ये ठीक है एक तीर से दो निशाना.
वायरल वीडियो पर क्या बोले यूजर्स?
इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट में खूब मजे लिए, Karan Raj नाम के एक यूजर ने लिखा कि, लोग थोड़ी सी भी कॉमन सेंस नहीं लगाते यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्ट है. Kamal Sharma नाम के एक यूजर ने लिखा कि, जबरदस्त दिमाग लगाया है मैडम ने स्विगी ऑर्डर करके रैपिडो भी बुक कर लिया! Sanju नाम के एक यूजर ने लिखा कि, कभी-कभी इंडिया में creativity ही सबसे बड़ा solution होती है. Kalpesh raval नाम के एक यूजर ने लिखा कि,ये तो गजब का आईडिया लगाया है




