किचन में लड़की को पकड़ता दिखा जेफरी एपस्टीन, सोशल पर बवाल मचा रहे Epstein Files के ये 5 Video

Jeffrey Epstein से जुड़े मामलों में अब एक बार फिर से नए वीडियो सामने आए हैं. जिनसे सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है.;

Jeffrey Epstein

(Image Source:  X/ @Surajit_ @DumbFckFinder )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 1 Feb 2026 2:31 PM IST

अमेरिका में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े मामलों ने एक बार फिर हलचल मचा दी है. अमेरिकी न्याय विभाग (US Justice Department) ने एपस्टीन से संबंधित लाखों पन्नों के नए दस्तावेज, तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए हैं, जिनमें चौंकाने वाले दृश्य और जानकारियां सामने आई हैं. इन वीडियो के सामने आने के बाद एपस्टीन नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

जारी किए गए एक वीडियो को लेकर खास तौर पर चर्चा हो रही है, जिसमें जेफरी एपस्टीन को किचन में मौजूद लड़की को पकड़ते हुए देखा जा रहा है. एपस्टीन लड़की के पीछे भाग रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सवाल उठने लगे हैं कि इतने सालों तक यह सब कैसे छिपा रहा?

अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी कीं लाखों नई फाइलें

शुक्रवार को अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन केस से जुड़ी अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल रिलीज की. इसमें कुल मिलाकर 30 लाख पेज के दस्तावेज, 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और करीब 2 हजार वीडियो शामिल हैं.

वायरल वीडियो पर मचा घमासान

रिलीज किए गए वीडियो में से एक क्लिप ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है. इस वीडियो में जेफरी एपस्टीन को एक किचन के भीतर लड़कियों के पास जाते और उन्हें पकड़ने की कोशिश करते हुए देखा गया है. हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन वीडियो की फोरेंसिक जांच पहले ही की जा चुकी है और इन्हें केस रिकॉर्ड का हिस्सा माना गया है.

जेफरी एपस्टीन का नाम वर्षों से यौन शोषण और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों से जुड़ा रहा है. उसकी मौत के बाद भी यह मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ. नए दस्तावेजों के सामने आने से एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या सभी जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया गया है या नहीं.

PM Modi का नाम आने का दावा

हाल ही में Epstein files में पीएम मोदी का नाम आने से बवाल मच गया है. एक ई मेल में यहां तक लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एप्स्टीन से सलाह ली और अमेरिका के राष्ट्रपति के लाभ के लिए इजराइल में नाचा और गाये. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. लेकिन ये मामला सामने आने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसको तुरंत खारिज कर दिया.

Similar News