CM योगी को हुई पत्रकारों की चिंता, बताया उन्हें कौन-कौन सी सुविधा मिलनी चाहिए

CM योगी ने गोरखपुर में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस इलाज और सस्ते मकान देने की बात कही. साथ ही, सोशल मीडिया पर गलत खबरों से पैदा हो रहे कन्फ्यूजन पर भी चिंता जताई.

 गोरखपुर जर्निलस्ट्स प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते सीएम योगी 

(Image Source:  x.com/myogiadityanath )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 6 April 2026 5:59 PM IST

CM Yogi Announces Cashless Treatment Housing For Journalist:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी 6 अप्रैल को गोरखपुर जर्निलस्ट्स प्रेस क्लब की नई चुनी गई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कई बड़े एलान किया. इसमें पत्रकारों के लिए कैशलेस इलाज और मकान की सुविधा शामिल है. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है. वास्तव में पत्रकारों को, सही पत्रकारों को मान्यता प्राप्त का सर्टिफिकेट हो और आईडी कार्ड भी हो. वे कहीं जाएं, पहचान का संकट न हो. सही और गलत की पहचान हो सके.,. तो हमें भी उस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी हार्दिक इच्छा है कि मीडिया में मान्यता प्राप्त पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा प्राप्त होनी चाहिए, क्यों कि हम लोगों को कभी-कभी दुख होता है कि कोई पत्रकार बीमार हो जाए, वो सबकी आवाज उठाता है, लेकिन उसकी आवाज कोई नहीं उठाता. अगर हमें सूचना मिल जाती है तो हम उसके साथ खड़े होने की कोशिश करते हैं. इसके लिए एक मैकेनिज्म होनी चाहिए.

सीएम योगी ने क्या एलान किया?

सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस के तहत काम कर रही है. हमारी सरकार पूरी मजबूती के साथ प्रदेश के अंदर अपराध और अपराधियों के साथ ही भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के प्रति भी जीरो टॉलरेंस है. लखनऊ और प्रयागराज में जो बड़े बड़े दुर्दांत और अपराधी थे, जिन्होंने जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था, वह जमीन वापस लेकर हमने गरीबों के लिए मकान बनवाए. मैंने कहा कि उस जगह पत्रकारों के लिए भी कुछ बनाओ, कुछ सस्ते मकान तैयार करवाओ, जिससे वे अपने बच्चों को सुरक्षित रखकर अपनी पत्रकारिता को आगे बढ़ा सकें. हमारा प्रयास है कि यह कार्यक्रम आगे बढ़ेगा.

समस्या कहां होती है?

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रिंट के साथ ही डिजिटल और सोशल मीडिया का भी अपना प्लेटफॉर्म होता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म अच्छा काम कर रहा है. वहां कोई समस्या नहीं है. समस्या कहां होती है? जहां कोई इंडिपेंडेंट किसी कार्यक्रम के साथ जुड़ा है और अपने एक नेगेटिव अप्रोच के साथ समाज में खौफ पैदा करना, समाज को गुमराह करना और समाज में ऐसा वातावरण पैदा करना,, जिससे समाज में अव्यवस्थाएं पैदा हों. उन चीजों को हमें देखने के जरूरत हैं. 

सीएम योगी ने प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया पर क्या कहा?

सीएम योगी ने कहा कि मई 1826 में जिस यात्रा को कोलकाता से स्वर्गीय विवेक कुमार शुक्ला ने प्रारंभ किया था, उस यात्रा को एक लंबी दूरी तय करने के लिए आवश्यक है कि आज मीडिया के अलग-अलग आयाम में परस्पर समन्वय और इसके साथ-साथ प्रिंट और विजुअल मीडिया के मूल्यों के साथ उनको जोड़ने के लिए अगर हम कुछ कर सकेंगे तो उस दिशा में एक नए प्रयास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है...

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सोशल मीडिया में कोई न्यूज गलत तरीके से प्रस्तुत कर दी गई है और प्रिंट में आप कुछ भी बोल लें तो आखिर में सत्य एक होगा... अब प्रिंट सत्य है या फिर सोशल मीडिया सत्य है. इसमें कन्फ्यूजन की स्थिति पैदा होकर आम जनमानस को खिन्न करेगा... और जो कन्फ्यूजन की स्थिति होती है, वह हमेशा खतरनाक होती है. वह नहीं होना चाहिए. यह सरकार मूल्यों और आदर्शों के साथ आपके साथ खड़ी है.   

Similar News