क्‍या मथुरा में यमुना का पानी पिएंगे योगी? केजरीवाल के बचाव में उतरे अखिलेश- UP सीएम को दिया चैलेंज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना नदी की सफाई और प्रदूषण का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में आ गया है. गुरुवार को किराड़ी में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. इसके बाद अब उनके बचाव में अखिलेश यादव का बयान सामने आया है.;

Edited By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 24 Jan 2025 3:21 PM IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल दिल्ली के चुनाव प्रचार में एंट्री की और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. योगी आदित्यनाथ की आलोचनाओं के बाद अरविंद केजरीवाल का त्वरित जवाब भी सामने आया, जिसमें उन्होंने तंज कसते हुए कई सवाल उठाए. दरअसल यह टिप्पणी गुरुवार को योगी आदित्यनाथ द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यमुना के प्रदूषण स्तर को लेकर आप नेता अरविंद केजरीवाल आलोचना के बाद की गई है.

अब दिल्ली चुनाव में इन्डिया (INDIA) गठबंधन की सहयोगी पार्टी, समाजवादी पार्टी, ने अरविंद केजरीवाल को समर्थन देते हुए योगी आदित्यनाथ पर तीखा प्रहार किया है. समाजवादी पार्टी ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ दिल्ली में आकर कानून व्यवस्था और विकास की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या वे अपने राज्य में मथुरा और यमुना का पानी पी सकते हैं?' 

यमुना पर क्या बोले थे योगी?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच यमुना नदी की सफाई और प्रदूषण का मुद्दा सियासी बहस के केंद्र में आ गया है. गुरुवार को किराड़ी में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल पर यमुना नदी को "गंदे नाले" में बदलने का आरोप लगाया और चुनौती दी कि वे यमुना में स्नान करें. योगी ने कहा, 'अगर मैं और मेरे मंत्री प्रयागराज के संगम में स्नान कर सकते हैं, तो केजरीवाल और उनके मंत्री भी यमुना में स्नान कर दिखाएं.

योगी आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की 'नमामि गंगे परियोजना' के तहत यमुना की सफाई के लिए सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि इसके कारण मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालु और संत गंदे यमुना जल के शिकार हो रहे हैं.

अखिलेश का केजरीवार पर समर्थन और योगी पर तीखा वार

इस पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सीधे तौर पर योगी का नाम लिए बिना एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'दूसरों को चुनौती देने से पहले, लोगों को अपने राज्य में मथुरा से बहने वाली यमुना का पानी पीने की हिम्मत करनी चाहिए.

दिल्ली में सियासी संग्राम

यमुना नदी का प्रदूषण और उसकी सफाई का मुद्दा पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली में राजनीतिक चर्चा का बड़ा हिस्सा बन गया है. दिल्ली चुनाव के नजदीक आते ही, यह मुद्दा और तीखा हो गया है. 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी. कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, और हर पार्टी जनता को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रही है.

Similar News