AI नहीं अश्लील डांस के लिए मशहूर है Galgotias, सोशल पर वायरल हो रहे वीडियो; यूजर्स बोले- हे पार्थ रथ यूनिवर्सिटी की तरफ मोड़ दो
India AI Impact Summit में बेइज्जती करवाने के बाद अब Galgotias University के पुराने वीडियो सोशल पर वायरल हो रहे हैं. जिनको लेकर यूजर्स यूनिवर्सिटी के खूब मजे ले रहे हैं.;
Galgotias University
(Image Source: X/@madanmohansoni, @nidhi5435, @PulsePolitics9 )नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान Galgotias University ने अपने स्टॉल पर एक रोबोटिक डॉग का प्रदर्शन किया था. जिसमें दावा किया गया कि ये रोबोटिक डॉग Galgotias University के स्टूडेंट्स ने बनाया है. जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो Galgotias University की पूरी पोल खुल गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहे रोबोट को लेकर यूजर्स ने सवाल उठाए और आरोप लगाया कि यह डिवाइस चीन ने बनाई है.
इसके बाद Galgotias University को समिट के एक्सपो एरिया से अपना स्टॉल हटाने के निर्देश दिए गए. अब यूनिवर्सिटी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है. वहीं यूनिवर्सिटी कार्यक्रम के कुछ पुराने डांस के वीडियो भी सोशल पर शेयर कर यूजर्स मजे ले रहे हैं.
क्या है पुराने वीडियो में?
Galgotias University से अक्सर कई कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. ऐसे कुछ डांस के वीडियो अब सोशल पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें यूजर्स यूनिवर्सिटी के मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. एक यूजर ने डांस की वीडियो शेयर करके लिखा कि 'गायिज ये वही यूनिवर्सिटी है. मेरा एक प्रश्न हावर्ड में भी क्या ऐसे रंगारंग कार्यक्रम होते होंगे?'
दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि 'गलगोटिया यूनिवर्सिटी इस तरह के डांस के लिए मशहूर है, AI के लिए नहीं.'
तीसरे यूजर ने लिखा 'हे पार्थ रथ को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के तरफ मोड़ दिया जाए, बाकी इंटरनेशनल बेइज्जती हो गई है! मित्रों अब ये डांस देख कर अपनी अपनी टेंशन को दूर कीजिए.'
चौथे यूजर ने लिखा 'मै तो गलगोटिया यूनिवर्सिटी का डांस देख रहा हूं. गलगोटिया का डांस देख कर लग रहा है बीटेक कर लेना चाहिए था गलगोटिया यूनिवर्सिटी से. कम से कम इंजीनियर तो नहीं बन पाता पर स्ट्रेस दूर हो जाता रील्स वाला डांस सामने से देख कर. शाबाश गलगोटिया यूनिवर्सिटी शेर है आप.'