Delhi Assembly Election 2025: AAP ने 70 सीटों पर किसे कहां से बनाया प्रत्याशी? देखें पूरी लिस्ट
AAP Candidates List: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर अपने अपने उम्मीदवारों के एलान कर दिए हैं. मनीष सिसोदिया समेत कुछ नेताओं के सीट बदले गए हैं. वहीं, कुछ सीटों पर मौजूदा विधायकों के परिजनों को टिकट दिया गया है. आइए, जानते हैं कि AAP ने किस सीट से किस नेता को टिकट दिया है...;
Delhi AAP Candidates Full List: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी है. पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. AAP की नजरें इस बार दिल्ली की सत्ता पर चौथी बार काबिज होने पर टिकी हुई हैं, लेकिन उसे इस बार BJP और कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा.
AAP की लिस्ट पर गौर करें तो इस बार 20 सिटिंग विधायकों को उनकी सीट से नहीं उतारा गया है. कुछ सीटों पर अन्य दलों से आए नेताओं को टिकट दिया गया है. इसके अलावा, कुछ सीटों पर पार्टी ने मौजूदा विधायकों के परिजनों को मौका दिया है. आइए, AAP के उन 70 कैंडिडेट्स के बारे में जानते हैं, जिनके दम पर केजरीवाल फिर से सीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं.
AAP के 70 प्रत्याशी
रोहतास नगर- सरिता सिंह
घोंडा- गौरव शर्मा
विश्वास नगर- दीपक सिंघला
करावल नगर- मनोज त्यागी
- नरेला- दिनेश भारद्वाज
किराड़ी- अनिल झा
सीमा पुरी- वीर सिंह धींगान
- तिमारपुर- सुरेंदर पाल सिंह बिट्टू
- आदर्श नगर- मुकेश गोयल
- मुंडका- जसबीर कराला
- मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक
- रोहिणी- प्रदीप मित्तल
- चांदनी चौक- पुनरदीप सिंह साहनी
- पटेल नगर- परवेश रतन
- मादीपुर- राखी बिड़लान
- जनकपुरी- प्रवीण कुमार
- बिजवासन- सुरेंदर भारद्वाज
- पालम- जोगिंदर सोलंकी
- जंगपुरा- मनीष सिसोदिया
- देवली- प्रेम कुमार चौहान
- त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा
- पटपड़गंज- अवध ओझा
- कृष्णा नगर- विकास बग्गा
- गांधी नगर- नवीन चौधरी
- शाहदरा- पद्मश्री जितेंदर सिंह शंटी
- मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान
- नजफगढ़- तरुण यादव
- बुराड़ी- संजीव झा
- बादली- अजेश यादव
- रिठाला- मोहिंदर गोयल
- बवाना- जय भगवान
- सुल्तान पुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावात
- नंगलोई जाट- रघुविंदर शोकीन
- शालीमार बाग- बंदना कुमारी
- शकुर बस्ती- सत्येंद्र कुमार जैन
- त्रिनगर- प्रीति तोमार
- वजीरपुर- राजेश गुप्ता
- मॉडल टाउन- अखिलेश पति त्रिपाठी
- सदर बाजार- सोम दत्त
- मटिया महल- शोएब इकबाल
- बल्लीमारान- इमरान हुसैन
मटियाला- सुमेश शोकीन
- करोल बाग- विशेष रवि
- मोती नगर- शिव चरण गोयल
- राजौरी गार्डन- धनवती चंदेला
- हरि नगर- राज कुमारी ढिल्लों
- तिलक नगर- जरनैल सिंह
- विकासपुरी- महिंदर यादव
- उत्तम नगर- पोश बालियान
- द्वारका- विनय मिश्रा
- दिल्ली कैंट- विरेंद्र सिंह कादियान
- राजेंद्रनगर- दुर्गेश पाठक
- नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
- कस्तूरबा नगर- रमेश पहलवान
- मालवीय नगर- सोमनाथ भारती
- आर के पुरम- प्रमिला टोकस
- मेहरौली- नरेश यादव
- अंबेडकरनगर- अजय दत्त
- संगम विहार- दिनेश मोहनिया
- ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज
- कालकाजी- आतिशी
- तुगलकाबाद- सही राम
- ओखला- अमानतुल्लाह खान
- कोंडली- कुलदीप कुमार
- बाबरपुर- गोपाल राय
- गोकलपुर- सुरेंद्र कुमार
- छतरपुर- ब्रह्म सिंह तंवर
सीलमपुर- चौधरी जुबैर अहमद
लक्ष्मी नगर - बीबी त्यागी
बदरपुर- राम सिंह नेताजी
AAP ने 20 विधायकों के काटे टिकट
बता दें कि AAP ने पहली लिस्ट में 3, दूसरी लिस्ट में 15 और चौथी लिस्ट में 2 विधायकों के टिकट काटे हैं. नरेश बालियान की सीट पर उनकी पत्नी पोश बालियान को, कृष्णानगर सीट से एसके बग्गा की जगह उनके बेटे विकास बग्गा और चांदनी चौक सीट से प्रह्लाद साहनी की जगह उनके बेटे पुरनदीप साहनी को टिकट दिया गया है. वहीं, मनीष सिसोदिया, राखी बिड़लान और प्रवीण कुमार दूसरी सीट से चुनाव लड़ेंगे.
ये भी पढ़ें :20 विधायकों के कटे टिकट, परिजनों को मिला मौका... जानें AAP Candidates List की खास बातें