'ये ड्रेस है कि अश्लील पहनावा', अस्पताल से छोटे और टाइट कपड़ों में नर्सों का Video Viral, सोशल पर मचा बवाल

बिहार के एक निजी अस्पताल में नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया है. आमतौर पर अस्पतालों को सेवा, संवेदनशीलता और पेशेवर माहौल के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार चर्चा इलाज से ज्यादा ड्रेस कोड को लेकर हो रही है.

( Image Source:  X/ @KripaSh75508777 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

बिहार के एक निजी अस्पताल में नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अचानक विवाद खड़ा हो गया है. आमतौर पर अस्पतालों को सेवा, संवेदनशीलता और पेशेवर माहौल के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार चर्चा इलाज से ज्यादा ड्रेस कोड को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और दावों ने इस मुद्दे को तूल दे दिया है, जिसके बाद लोगों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई है.

बताया जा रहा है कि नर्सों की ड्रेस का डिजाइन और स्टाइल ऐसा है, जिसे लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं. कुछ इसे प्रोफेशनल स्टैंडर्ड के खिलाफ बता रहे हैं, तो कुछ इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई बात मान रहे हैं. इसी बीच यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा है.

क्या है पूरा विवाद?

मामला नर्सों की यूनिफॉर्म के डिजाइन को लेकर है. जहां कुछ नर्स बेहद छोटे कपड़ों में दिखाई दे रही है. जिसके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोगों का कहना है कि मेडिकल क्षेत्र में ड्रेस कोड का उद्देश्य सुरक्षा और पेशेवर छवि बनाए रखना होता है, लेकिन यहां यह संतुलन बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है. वहीं दूसरी तरफ, कुछ लोग इस पूरे विवाद को बेवजह का मुद्दा बता रहे हैं और इसे गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कह रहे हैं.

क्या बोले यूजर्स?

एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करके @KripaSh75508777 नाम के अकाउंट से लिखा गया कि "टाइट और फिट कपड़े पहनना सेफ्टी के लिए जरूरी होता है लेकिन कपड़े ही ना पहनना अश्लीलता और मनोविकृति को जन्म देता है. ऐसे ड्रेस से मरीज मर्ज से तो ठीक होंगे लेकिन मनोविकार से ग्रसित हो जाएंगे और नर्सो की सुरक्षा ख़तरे में पड़ सकती है. मैं ऐसे ड्रेस का कड़ा विरोध करता हूं."

इस पर कमेंट करके एक यूजर ने लिखा कि 'ड्रेस में कोई खराबी नहीं है हमारी मानसिकता में है.' दूसरे यूजर ने लिखा 'ऐसी ड्रेस तो किसी अस्पताल में नहीं होती मुझे लगता है यहां सारे रील बाज बात घूम रहे हैं.' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा 'बढिया हॉस्पिटल हैं ,भैय्या मरा हुआ आदमी भी जिंदा हो जाता होगा यहां.'

Similar News