Bihar Board 12th Result 2026: कौन हैं इस साल के साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर? 26 टॉपर्स में 19 छात्राएं
Bihar Board ने 23 मार्च 2026 को इंटर (12वीं) का रिजल्ट घोषित कर 13 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म किया. इस साल छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं.
आदित्य प्रकाश अमन और निशू कुमारी बने बिहार बोर्ड इंटर 2026 के टॉपर
(Image Source: Sora_ AI )BSEB Intermediate Results 2026: Bihar School Examination Board ने करीब 13 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए 23 मार्च को 12वीं यानी इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. कुल 13,17,846 परीक्षार्थियों में से 86.23% छात्राएं पास हुई हैं. अलग-अलग स्ट्रीम की बात करें तो आर्ट्स और कॉमर्स में लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि साइंस में एक छात्र ने टॉप किया है. छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल कोड और रोल नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं.
बोर्ड के मुताबिक, इस साल कुल 26 टॉपर्स में से 19 छात्राएं हैं, जो इस ट्रेंड को और मजबूत करता है. टॉप करने वाले छात्रों को नकद इनाम, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देकर सम्मानित किया जाएगा.
कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को results.biharboardonline.com वेबसाइट पर जाना होगा, जहां ‘Intermediate Annual Examination 2026’ लिंक पर क्लिक कर रोल कोड और रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है. इसके अलावा, जो छात्र अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं हैं, उनके लिए स्क्रूटनी का विकल्प दिया गया है. वहीं, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, उनके लिए बोर्ड कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करेगा, ताकि उनका साल खराब न हो.
किसने किया टॉप?
विज्ञान (Science) स्ट्रीम के टॉपर्स
- पहला स्थान: आदित्य प्रकाश अमन (समस्तीपुर) – 96.20%
- दूसरा स्थान (साझा): साक्षी कुमारी – 479 अंक,सपना कुमारी – 479 अंक
वाणिज्य (Commerce) स्ट्रीम के टॉपर्स
- पहला स्थान: अदिति कुमारी – 480 अंक
- दूसरा स्थान: मनी कुमारी – 463 अंक
कला (Arts) स्ट्रीम की टॉपर
गया की निशू कुमारी ने 95.8% (489 अंक) लेकर आर्ट्स सेक्शन में टॉप किया है.
2025 में किसने किया था टॉप?
पिछले साल यानी 2025 की बात करें तो साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल ने 484 अंक (96.8%) के साथ टॉप किया था. वहीं, कॉमर्स में रोशनी कुमारी ने 475 अंक (95%) और कला में अंकिता कुमारी- शाकिब शाह ने संयुक्त रूप से 473 अंक (94.6%) के साथ पहला स्थान हासिल किया.