बिहार बोर्ड में 12th टॉपर्स को कितना मिलेगा ईनाम, कहां देखें रिजल्ट? पूरी जानकारी
बिहार के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Bihar School Examination Board ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं.
Bihar Board
(Image Source: X/ @srofficial2012 )Bihar Board 12th Result 2026: बिहार के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. Bihar School Examination Board ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 के नतीजे आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं. 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने परिणाम जारी किए, जिससे राज्यभर के छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव Dr. B. Rajendra भी मौजूद रहे. छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए अपना रिजल्ट आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं, जिससे उन्हें बिना किसी परेशानी के तुरंत जानकारी मिल रही है. इस बार 85.19 फीसदी स्टूडेंट पास हुए. लड़कियों का पास प्रतिशत 86.23 और लड़कों का 84.09 प्रतिशत रहा.
ये भी पढ़ें :बिहार में किसका मॉडल चलेगा - नीतीश या सम्राट? निशांत बनेंगे उत्तराधिकारी! छिड़ी बहस
टॉपर्स को कितनी मिलेगी राशि?
रिजल्ट के साथ ही Bihar School Examination Board ने मेधा दिवस के मौके पर टॉपर्स को सम्मानित करने की घोषणा की है. राज्य के टॉप तीन छात्रों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे. पहला स्थान हासिल करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 1 लाख रुपये की राशि दी जाएगी.
क्या टॉप-3 के अलावा भी मिलेगा ईनाम?
केवल टॉप 3 ही नहीं, बल्कि चौथे और पांचवें स्थान पर आने वाले 12वीं के छात्रों को 30,000 रुपये की राशि दी जाएगी. वहीं, 10वीं कक्षा में चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले छात्रों को 20,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा.
नकद पुरस्कारों के अलावा सभी मेधावी छात्रों को मेडल, योग्यता प्रमाण पत्र और लैपटॉप भी दिए जाएंगे. इसका उद्देश्य छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करना और उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है.
बोर्ड सिर्फ एक बार का इनाम ही नहीं दे रहा, बल्कि मेधावी छात्रों को लंबे समय तक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराता है. कक्षा 10 के टॉपर्स को 12वीं तक हर महीने 2,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है, जबकि 12वीं के टॉप छात्रों को ग्रेजुएशन पूरा होने तक 2,500 रुपये प्रति माह का वजीफा मिलता है.
पिछले साल कितने छात्रों को मिला फायदा?
साल 2025 में कुल 151 छात्रों को इन पुरस्कारों और छात्रवृत्तियों का लाभ मिला था. इसमें 10वीं के 123 और 12वीं के 28 छात्र शामिल थे, जो इस योजना की सफलता को दर्शाता है.