Begin typing your search...

स्टेज शो में हद पार! भोजपुरी सिंगर Dhananjay Sharma ने महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंका, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्टेज पर डांस कर रही महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंकते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है और मुजफ्फरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

dhananjay sharma viral video dancer thrown into crowd muzaffarpur stage show controversy
X
( Image Source:  X: @gharkekalesh )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Updated on: 16 March 2026 3:07 PM IST

भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा से जुड़ी एक घटना हाल ही में बहुत चर्चा में आई है. एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक लाइव स्टेज शो के दौरान एक महिला डांसर को उठाकर सीधे दर्शकों की भीड़ में फेंक देते हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग बहुत गुस्से में हैं और इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं.

वीडियो में दिखता है कि धनंजय शर्मा मंच पर गाना गा रहे थे और उनके साथ एक महिला डांसर डांस कर रही थी. अचानक, बिना किसी पहले से बताए या उसकी सहमति के, सिंगर ने उसे जमीन से उठा लिया और सामने वाली पहली पंक्ति में बैठे दर्शकों की तरफ फेंक दिया. भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे, जबकि कुछ ने तालियां भी बजाईं. लेकिन ज्यादातर लोगों ने इसे गलत और खतरनाक हरकत बताया.

महिलाओं की सुरक्षा पर उठा सवाल

डांसर को कोई गंभीर चोट तो नहीं आई जैसा कि अब तक की खबरों में कहा जा रहा है. लेकिन गिरने या भीड़ में फंसने से उसे शारीरिक खतरा था. साथ ही, मानसिक रूप से भी यह बहुत परेशान करने वाला अनुभव रहा होगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो पिछले 24 घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच गया. ज्यादातर यूजर्स ने इसे महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के खिलाफ बताया. कई लोगों ने लिखा कि यह कोई मजाक या परफॉर्मेंस का हिस्सा नहीं हो सकता. यह शारीरिक हमले जैसा है और महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह ट्रीट करना बिल्कुल गलत है. लोग पूछ रहे हैं क्या गायक के घर में बहन-बेटियां नहीं हैं? क्या उन्हें ऐसे लोगों के बीच फेंका जाएगा?.

धनंजय शर्मा का पक्ष

कुछ वीडियो में धनंजय शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि यह उनकी परफॉर्मेंस का स्टाइल था या कोई खास वजह थी, लेकिन ज्यादातर लोग इसे बहाना मान रहे हैं और संतुष्ट नहीं हैं.

यूजर्स में फैला गुस्सा

ये क्या है??? भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने एक डांसर को मंच से उठाकर भीड़ में फेंक दिया.

भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा द्वारा एक नर्तकी को मंच से उठाकर दर्शकों के बीच फेंकने की घटना अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है. ऐसे लोगों की मानसिकता के कारण महिलाएं असुरक्षित हैं.

भोजपुरी गायक धनंजय शर्मा द्वारा कथित तौर पर मंच पर एक महिला डांसर को उठाकर भीड़ में फेंकने की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. ऐसा व्यवहार एक परेशान करने वाली मानसिकता को दर्शाता है जो महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर भी असुरक्षित महसूस कराती है,क्या बिहार पुलिस ऐसे व्यवहार करने वाले सिंगर्स के खिलाफ कार्रवाई करेगी और उन्हें गिरफ्तार करेगी? ऐसे कृत्यों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने मंच से एक महिला नर्तकी को उठाया और उसे किसी वस्तु की तरह पुरुषों की भीड़ में फेंक दिया. होस्ट ने भी इसे गलत बताया, लेकिन इस घिनौने धनंजय शर्मा को कोई परवाह नहीं थी. इन लोगों को क्या हो गया है?.

भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने एक डांसर को उठाकर पुरुषों की भीड़ पर फेंक दिया. कुछ प्रोग्राम क्यों आयोजित किए जाते हैं? इनकी क्या जरूरत है? यह महिलाएं ऑब्जेक्ट हैं.

पुलिस ने क्या किया?

वीडियो वायरल होने के बाद मामला सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं रहा. बिहार पुलिस ने खुद संज्ञान लिया. वरिष्ठ अधिकारियों ने मुजफ्फरपुर पुलिस को निर्देश दिया है कि इस घटना की तुरंत जांच शुरू की जाए और जरूरी कार्रवाई की जाए. खबरों के अनुसार, यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर इलाके में हुआ था. पुलिस अब गायक से पूछताछ कर सकती है और डांसर का बयान भी ले सकती है.

Viral Videoबिहारवायरल
अगला लेख