Bihar Budget 2026-27: एक करोड़ नौकरी, 5 नए एक्सप्रेस-वे और खेती पर फोकस; 3.47 लाख करोड़ में से महिलाओं को कितना मिलेगा?

बिहार बजट 2026-27 में राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है. 3.47 लाख करोड़ रुपये के इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास जोर दिया गया है. 5 नए एक्सप्रेस-वे, नए डिग्री कॉलेज, शिक्षकों की नियुक्ति, कृषि रोडमैप-4 और एक करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य बजट की बड़ी घोषणाएं हैं.;

( Image Source:  sora ai )
Edited By :  नवनीत कुमार
Updated On : 3 Feb 2026 5:57 PM IST

मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को Bihar विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश किया गया. यह अब तक का बिहार का सबसे बड़ा बजट है, जिसने सरकार की विकास योजनाओं और आने वाले वर्षों की प्राथमिकताओं को साफ तौर पर सामने रख दिया है. इस बार का बजट न सिर्फ आकार में बड़ा है, बल्कि इसके विजन को लेकर भी सरकार काफी आक्रामक नजर आई.

कुल 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये के इस बजट को वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने “ईमान, ज्ञान, विज्ञान, अरमान और सम्मान” की थीम पर तैयार बताया. पिछले साल के मुकाबले करीब 30 हजार करोड़ रुपये ज्यादा का यह बजट शिक्षा, रोजगार, खेती, सड़क और सामाजिक कल्याण पर खास फोकस करता दिख रहा है. आइए जानते हैं बिहार बजट 2026–27 की 10 बड़ी बातें, विस्तार से.

1. बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट

इस बार का बजट 3.47 लाख करोड़ रुपये का है, जो पिछले साल के 3.17 लाख करोड़ के बजट से करीब 30 हजार करोड़ ज्यादा है. सरकार का कहना है कि बढ़ा हुआ बजट सीधे तौर पर विकास कार्यों, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर खर्च होगा.

2. शिक्षा के लिए कितना रखा गया बजट?

शिक्षा के लिए 60,954 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है.

  • नए डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे
  • मॉडल स्कूल और डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा
  • शिक्षकों की नई नियुक्तियां होंगी
  • सरकार का फोकस है कि गांव से लेकर शहर तक शिक्षा की गुणवत्ता सुधरे.

3. कितने बनेंगे नए एक्सप्रेस-वे?

सड़क, पुल, बिजली, पानी और सरकारी भवनों के लिए 63,455 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च प्रस्तावित है. बिहार में 5 नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे, कनेक्टिविटी बेहतर होगी. साथ ही निवेश और उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा.

4. स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए कितना बजट?

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 20,335 करोड़ रुपये रखे गए हैं. वहीं गृह विभाग (पुलिस और सुरक्षा) के लिए 20,132.87 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. इसका मकसद बेहतर अस्पताल, स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत कानून-व्यवस्था है.

5. किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी

चौथे कृषि रोडमैप के तहत मक्का, दलहन, तिलहन, फल और सब्जी उत्पादन बढ़ेगा, आधुनिक खेती और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ाने पर खास जोर रहेगा.

6. किसानों की बल्ले बल्ले

राज्य सरकार मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब 3000 रुपये सालाना की अतिरिक्त सहायता देगी. यह राशि केंद्र की योजनाओं के अलावा होगी, जिससे छोटे और सीमांत किसानों को सीधी राहत मिलेगी.

7. एक करोड़ नौकरी-रोजगार का लक्ष्य

सरकार ने आने वाले वर्षों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है.

  • सरकारी भर्तियां
  • निजी क्षेत्र में रोजगार
  • स्टार्टअप और उद्योगों से नौकरियां

इस दिशा में बड़े पैमाने पर काम करने का दावा किया गया है.

8. इंडस्ट्री के लिए क्या मिला? 

औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 50 लाख करोड़ रुपये के निजी निवेश के अवसर तलाशे जा रहे हैं. इसमें नए इंडस्ट्रियल एरिया, स्टार्टअप को प्रोत्साहन, साथ ही हाट-बाजार और छोटे व्यापार को मजबूती देने का प्लान बना है. इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे.

9. महिलाओं को रोजगार के लिए कितना मिला?

महिला रोजगार योजना के तहत 1.56 करोड़ महिलाओं को पहले ही 10,000 रुपये की सहायता मिल चुकी है. अब व्यवसाय बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद दी जा रही है. सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दे रही है.

10. SC-ST और गरीब परिवारों के लिए क्या है खास?

अनुसूचित जाति विभाग को 19,603 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति विभाग को 1,648 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. सरकार का लक्ष्य 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाना है, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाएं सभी तक पहुंच सकें.

कुल मिलाकर, बिहार बजट 2026–27 में विकास, रोजगार और सामाजिक न्याय का बड़ा खाका खींचा गया है. अब असली परीक्षा यह होगी कि ये घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी और ईमानदारी से उतरती हैं.

Similar News