सरकारी नौकरी अलर्ट: बिहार पुलिस में ASI ऑपरेटर के 462 पद, आवेदन 4 फरवरी से, कौन, कब तक कर सकता है अप्लाई?

बिहार पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. BPSSC ने ASI ऑपरेटर के 462 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. भर्ती के लिए जरूरी योग्यता, आयु सीमा, फिजिकल टेस्ट, फीस और आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हासिल करें.;

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने Assistant Sub Inspector (ASI) operator के 462 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है. यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है, जो पुलिस विभाग में तकनीकी भूमिका के साथ स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं. आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 के तहत आकर्षक वेतन मिलेगा.

Bihar Police ASI Operator Recruitment 2026: नोटिफिकेशन जारी

बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने Assistant Sub Inspector (ASI) – Operations के 462 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक चलेगी. इच्छुक उम्मीदवार bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल कितने पदों पर होगी भर्ती? (Category Wise Vacancy)

  • इस भर्ती के जरिए कुल 462 पद भरे जाएंगे.
  • सामान्य वर्ग (UR): 185 पद (65 महिला आरक्षित)
  • ईडब्ल्यूएस (EWS): 46 पद (16 महिला आरक्षित)
  • ईबीसी (EBC): 83 पद (29 महिला आरक्षित)
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 55 पद (19 महिला आरक्षित)
  • बीसी महिला: 14 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 74 पद (26 महिला आरक्षित)
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 5 पद (2 महिला आरक्षित)

 शैक्षणिक योग्यता क्या?

  • उम्मीदवार ने भौतिक विज्ञान (Physics) विषय के साथ B.Sc किया हो.
  • सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50% अंक.
  • SC/ST वर्ग के लिए 45% अंक
  • योग्यता 1 अगस्त 2025 तक पूरी होनी चाहिए

आयु की गणना: 1 अगस्त 2025

आयु सीमा (Age Limit)  न्यूनतम आयु: 21 वर्ष, अधिकतम आयु: पुरुष: 37 वर्ष, महिला: 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए  सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का प्रावधान

फिजिकल एलिजिबिलिटी (Physical Standards)

  • पुरुष उम्मीदवार : सामान्य/BC: लंबाई 165 सेमी, सीना 81–86 सेमी, EBC/SC/ST: लंबाई 160 सेमी, सीना 79–84 सेमी
  • महिला उम्मीदवार : न्यूनतम लंबाई: 155 सेमी, न्यूनतम वजन: 48 किलोग्राम

आवेदन प्रक्रिया और फीस (Application Fee & Process)

आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होगा. सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹100. आवेदकों को परीक्षा में शामिल होने के लिए तय फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा.

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मेडिकल टेस्ट.
  • जरूरी लिंक : बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट: bpssc.bihar.gov.इन.
  • Bihar Police ASI Operations Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन.
  • BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • ASI Operations Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration लॉगिन डिटेल्स बनाएं.
  • रजिस्ट्रेशन आईडी से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें.
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • ऑनलाइन फीस जमा करें.
  • आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट सुरक्षित रखें.

Similar News