NEET छात्रा मौत केस में बड़ा खुलासा, पहली बार सामने आया हॉस्टल का CCTV फुटेज

पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ कथित रेप और फिर उसकी मौत के मामले ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है. घटना से जुड़ा पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.;

Patna NEET student rape case

(Image Source:  X/ @yadavsunnypali )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

Patna NEET Student Rape Case: पटना में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा के साथ कथित रेप और फिर उसकी मौत के मामले ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है. इस केस में अब एक ऐसा सबूत सामने आया है, जिसने जांच की दिशा और गंभीरता दोनों को और बढ़ा दिया है. घटना से जुड़ा पहला सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने नया और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है.

बताया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज शंभु गर्ल्स हॉस्टल का है, जिसमें एक शख्स बेहोश हालत में छात्रा को गोद में उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दृश्य ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.

सामने आया पहला सीसीटीवी फुटेज

सूत्रों के मुताबिक, जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह उस वक्त का है जब छात्रा को हॉस्टल से अस्पताल ले जाया जा रहा था. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्रा अचेत अवस्था में है और एक व्यक्ति उसे गोद में लेकर बाहर की ओर जाता है. फुटेज में हॉस्टल की अन्य छात्राएं भी नजर आ रही हैं, जो घबराहट में इधर-उधर भागती दिखाई देती हैं. इस दौरान हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल साफ झलकता है.

हॉस्टल में बेहोशी की हालत में मिली थी छात्रा

यह पूरा मामला उस वक्त सामने आया, जब चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित शंभु गर्ल्स हॉस्टल में रह रही जहानाबाद जिले की एक छात्रा अपने कमरे में बेहोश पाई गई. छात्रा पटना में रहकर नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी. बेहोशी की हालत में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 11 जनवरी को उसकी मौत हो गई.

परिजनों ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप

छात्रा की मौत के बाद उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका रेप किया गया था. परिवार का कहना है कि उनकी बेटी की हालत और परिस्थितियां किसी गंभीर अपराध की ओर इशारा करती हैं. अब सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस जांच पर दबाव बढ़ गया है. यह फुटेज जांच एजेंसियों के लिए अहम कड़ी माना जा रहा है, जिससे यह साफ हो सके कि छात्रा की हालत कैसे बिगड़ी और उसे किस परिस्थिति में अस्पताल ले जाया गया.

Similar News