NEET छात्रा के बाद अब सूटकेस से मिली युवती की लाश, क्या गैंगरेप के बाद हुई हत्या? बिहार में मचा बवाल

रोहतास जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. कूड़े के ढेर से एक युवती की लाश लाल रंग के सूटकेस में बरामद की गई.;

girl body red suitcase

(Image Source:  X/ @priyanka2bharti )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

बिहार के पटना में NEET छात्रा की रेप के बाद हत्या का मामला अभी तक सुलझ नहीं पाया है कि इस बीच रोहतास जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. डेहरी नगर में रेलवे स्टेशन के पास सब्जी मंडी के कूड़े के ढेर से एक युवती की लाश लाल रंग के सूटकेस में बरामद की गई. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.

मामला उस वक्त और गंभीर हो गया, जब मृतका की मां ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप सीधे उसके पति पर लगाया. पुलिस ने शव मिलने के महज कुछ घंटों के भीतर युवती की पहचान कर ली है और अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

कूड़े के ढेर में पड़ा सूटकेस

घटना की जानकारी उस समय सामने आई, जब शनिवार सुबह करीब 10 बजे सफाईकर्मियों की नजर सब्जी मंडी के पास कूड़े के ढेर में पड़े एक लाल सूटकेस पर पड़ी. सूटकेस से तेज बदबू आ रही थी, जिससे सफाईकर्मियों को अनहोनी की आशंका हुई. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. करीब 10 बजकर 30 मिनट पर पुलिस और FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम मौके पर पहुंची और सूटकेस को खोला गया. अंदर का नजारा देखकर हर कोई सन्न रह गया. सूटकेस में एक युवती का नग्न शव मिला.

गैंगरेप की आशंका

पुलिस और FSL की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे और शव पर कोई कपड़ा नहीं था. इन्हीं तथ्यों के आधार पर FSL टीम ने आशंका जताई है कि युवती के साथ पहले गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस का यह भी कहना है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को सूटकेस में भरकर यहां फेंका गया. हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि गैंगरेप की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी.

यूपी के चंदौली की थी रहने वाली

शव मिलने के करीब पांच घंटे के भीतर पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली. पुलिस के मुताबिक, युवती मुस्लिम समुदाय से थी, उसकी उम्र लगभग 25 साल थी और वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली थी. उसकी शादी साल 2022 में हुई थी और उसका ससुराल रोहतास जिले के डेहरी में है.

मां का आरोप

पुलिस पूछताछ के दौरान मृतका की मां ने चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने बताया 'शनिवार की रात दामाद ने मुझे फोन कर कहा कि आपकी बेटी भाग गई है. हम लोगों ने पूछा कि कहां गई है. उसने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है. हमने सोचा कि बेटी और दामाद के बीच हमेशा की तरह झगड़ा हुआ होगा. बेटी घर ही आ रही होगी. हम इंतजार कर रहे थे लेकिन सुबह करीब 11 बजे हमें जानकारी मिली कि उसका शव सूटकेस में मिला है.'

Similar News