क्या IPL 2026 तय करेगा भारत का अगला T20 कप्तान? सूर्या की जगह लेने को बेताब हैं गिल-अय्यर समेत ये 8 खिलाड़ी
भारत के सामने अब अगला बड़ा सवाल यह है कि सूर्यकुमार यादव के बाद टी20 टीम की कप्तानी कौन संभालेगा. शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या जैसे कई खिलाड़ी इस रेस में हैं. माना जा रहा है कि IPL 2026 का प्रदर्शन ही अगले कप्तान का फैसला कर सकता है.
भारत ने लगातार दो बार T20 World Cup जीत कर इतिहास रच दिया. हर मैच में कोई न कोई खिलाड़ी मैच विनर बनकर उभरा. टीम इंडिया के पास टैलेंट की कोई कमी नहीं है. युवा खिलाड़ियों की लंबी कतार तैयार है, जो आने वाले सालों में भारतीय टीम की कमान संभाल सकती है. अब भारतीय क्रिकेट के सामने अगली बड़ी चुनौती है आने वाले बड़े टूर्नामेंट- 2028 Summer Olympics और ICC Men's T20 World Cup.
इन दोनों टूर्नामेंट के लिए टीम बनाने के साथ-साथ सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारत का अगला टी20 कप्तान कौन होगा, क्योंकि मौजूदा कप्तान Suryakumar Yadav अब उम्र के उस दौर में पहुंच रहे हैं जहां टीम को भविष्य के लिए नया लीडर तैयार करना होगा.
ईशान किशन की दमदार वापसी
करीब दो साल के अंतराल के बाद टीम में लौटे Ishan Kishan ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने Syed Mushtaq Ali Trophy के फाइनल में शतक लगाकर झारखंड को खिताब दिलाया और फिर लगातार रन बनाए वापसी के बाद खेले 13 मैचों में ईशान ने 532 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 207 रहा. इस प्रदर्शन ने उन्हें फिर से भारतीय टीम की योजनाओं में मजबूत दावेदार बना दिया है.
कप्तान चुनना आसान नहीं
टी20 टीम चुनना भारत के लिए ज्यादा मुश्किल नहीं है, क्योंकि प्रतिभा भरपूर है, लेकिन सही कप्तान चुनना चुनौतीपूर्ण होगा. इसके लिए चयनकर्ताओं की नजर खास तौर पर Indian Premier League पर होगी. आईपीएल को लंबे समय से भारत की T20 क्रिकेट की सबसे बड़ी प्रयोगशाला माना जाता है. इसी लीग में दबाव, रणनीति और नेतृत्व की असली परीक्षा होती है.
कप्तानी के कौन-कौन हैं दावेदार?
1- Shubman Gill
शुभमन गिल भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान हैं. उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा चेहरा माना जाता है. हालांकि टीम संयोजन के कारण उन्हें हालिया टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर रखा गया था. इसके बावजूद वे भविष्य के कप्तान के बड़े दावेदार हैं.
2- Shreyas Iyer
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल में अपनी कप्तानी क्षमता साबित की है. उन्होंने Kolkata Knight Riders को 2024 में खिताब जिताया और Punjab Kings को 2025 में फाइनल तक पहुंचाया. कई विशेषज्ञ मानते हैं कि वे भारत के अगले टी20 कप्तान हो सकते हैं.
3- Sanju Samson
संजू सैमसन ने Rajasthan Royals की कप्तानी की है. वे शानदार फॉर्म में हैं. हालिया टी20 वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है.
4- Hardik Pandya
हार्दिक पांड्या को पहले रोहित शर्मा के बाद कप्तानी का सबसे बड़ा दावेदार माना जाता था. हालांकि फिटनेस समस्याओं के कारण उन्हें कप्तानी नहीं दी गई, लेकिन Mumbai Indians के कप्तान के रूप में वे फिर से अपनी दावेदारी मजबूत कर सकते हैं.
5- Rishabh Pant
ऋषभ पंत Lucknow Super Giants के कप्तान हैं. हालांकि टी20 फॉर्म में गिरावट के कारण वे फिलहाल टीम से बाहर हैं, लेकिन अगर वे बल्ले और कप्तानी दोनों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वापसी कर सकते हैं.
6- Ruturaj Gaikwad
गायकवाड़ Chennai Super Kings के कप्तान हैं. उन्होंने 2023 एशियन गेम्स में भारत को गोल्ड दिलाया था, लेकिन उसके बाद से वे राष्ट्रीय टीम की योजनाओं से थोड़ा बाहर रहे हैं.
7- Axar Patel
अक्षर पटेल लंबे समय से भारतीय टीम के महत्वपूर्ण ऑलराउंडर रहे हैं. वे कई बार उपकप्तान भी बनाए गए, लेकिन कप्तानी अभी तक नहीं मिली.
8- Riyan Parag
24 साल के रियान पराग ने 2025 आईपीएल में राजस्थान की कप्तानी भी की थी. उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों उन्हें भविष्य का संभावित कप्तान बना सकती हैं.
आईपीएल से ही निकलेगा अगला कप्तान?
भारतीय क्रिकेट में आईपीएल को हमेशा से नेतृत्व तैयार करने की सबसे बड़ी जगह माना गया है. इसी लीग में रणनीति, दबाव और मैच प्रबंधन की असली परीक्षा होती है. जिस तरह Gautam Gambhir की आईपीएल सफलता ने उन्हें भारतीय टीम का कोच बनने का रास्ता दिया, उसी तरह IPL 2026 भी भारत के अगले टी20 कप्तान का रास्ता तय कर सकता है.
ये भी पढ़ें :IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, कब-कब मैदान में दिखेंगे धोनी-रोहित और कोहली?
भारत के पास इस समय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की लंबी सूची है, इसलिए टीम बनाना मुश्किल नहीं है. असली चुनौती सही कप्तान चुनने की है जो आने वाले सालों में टीम को Loss Angeles ओलंपिक और अगले टी20 वर्ल्ड कप तक ले जा सके. आईपीएल 2026 में जो खिलाड़ी नेतृत्व, रणनीति और प्रदर्शन में सबसे आगे रहेगा, वही भारत के अगले टी20 कप्तान की दौड़ में सबसे मजबूत बन सकता है.