T20 WC 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबला हुआ रद्द तो भारत का क्या? 5 पॉइंट्स में समझें सेमीफाइनल का गणित

टीम इंडिया के लिए आखिरी चुनौती वेस्टइंडीज की बची है. सुपर-8 का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ खेलना है. इस मैच को जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.

Team India

(Image Source:  X/ @BCCI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने बीते दिन सुपर-8 के अपने दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को हारकर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की बल्लेबाजी काफी शानदार रही. वहीं अब टीम इंडिया के लिए आखिरी चुनौती वेस्टइंडीज की बची है. सुपर-8 का आखिरी मुकाबला टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के साथ खेलना है.

वेस्टइंडीज भी फिलहाल सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है, लेकिन इस मैच का रिजल्ट कर देगा कि कौनसी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी? अब फैंस के मन में बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि अगर भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में बारिश आती है और मुकाबले को रद्द कर दिया जाता है तो फिर कौनसी टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी?

इन 5 पॉइंट्स में समझें पूरा गणित

1. अगर बारिश के चलते मैच रद्द हुआ तो फिर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा. जो टीम इंडिया के लिए किसी खतरे से कम नहीं होगा.

2. 1-1 अंक मिलने के बाद दोनों टीमों के पॉइंट्स टेबल में 3-3 अंक हो जाएंगे और फिर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में जाने वाली टीम तय होगी.

3. फिलहाल जिम्बाब्वे से जीत के बाद भारतीय टीम का नेट रनरेट -0.100 है. जबकि वेस्टइंडीज का मौजूदा नेट रनरेट +1.791 है.

4. अगर बारिश के चलते मुकाबला रद्द होता है और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलता है तो बेहतर नेट रनरेट के हिसाब से वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी.

5. अब टीम इंडिया के लिए बस वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत अहम है. जिससे टीम इंडिया को 2 अंक मिलेंगे और नेट रनरेट बेहतर होगा. ऐसे में टीम इंडिया सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

कहां खेला जाएगा IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का ये आखिरी मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरु होगा.

सुपर-8 में कैसा रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन?

सुपर-8 चरण में भारत को अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन पर काफी सवाल उठे थे, खासकर बल्लेबाजी पर. हालांकि इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को हराया. ग्रुप स्टेज में भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था, जहां उसने सभी चार मुकाबले अपने नाम किए थे. अब फैंस को टीम इंडिया से वेस्टइंडीज के खिलाफ भी ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

Similar News