India vs Zimbabwe: हार्दिक पांड्या के गगनचुंबी छक्के पर ताली बजाती हुई नजर आईं माहिका शर्मा, देखें वीडियो

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान मॉडल-अभिनेत्री माहिका शर्मा भी स्टेडियम में नजर आईं. वह हार्दिक पांड्या के छक्कों पर डगआउट में तालियां बजाती दिखीं

छक्कों की बारिश के बीच स्टेडियम में दिखीं माहिका शर्मा, वीडियो हुआ वायरल

(Image Source:  JioHotstar/BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 26 Feb 2026 10:57 PM IST

Mahieka Sharma viral video, IND vs ZIM Super 8 match: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर छक्के और चौके लगाए. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारत की पारी के दौरान कुल 17 छक्के और 17 चौके लगे. अभिषेक शर्मा हों या हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन हो या ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव हों या फिर तिलक वर्मा, सबने जमकर चौके-छक्के लगाए. इस दौरान माहिका शर्मा भी स्टेडियम में नजर आईं.

संजू सैमसन ने 15 गेंद की अपनी पारी में 2 छक्के और 1 चौका लगाया. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 30 गेंद में 55 रन बनाए, जिनमें 4 छक्के और 4 चौके शामिल हैं. ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 24 गेंद में 38 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 4 चौके शामिल हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 13 गेंद में 2 सिक्स और 3 फोर जड़ते हुए 33 रन बना डाले. तिलक वर्मा ने भी 16 गेंद में 4 छक्के और 3 चौके लगाते हुए 44 रन बनाए.

माहिका शर्मा का वीडियो वायरल

हार्दिक पांड्या की बारी आई तो उन्होंने भी तूफानी बल्लेबाजी की. अपनी 23 गेंद की नाबाद पारी के दौरान उन्होंने 4 छक्के और 2 चौके लगाते हुए 50 रन बनाए. उनके छक्के पर माहिका शर्मा डग आउट में ताली बजाती हुईं भी नजर आईं. माहिका हार्दिक की गर्लफ्रेंड हैं, जो अक्सर उनका हौसला अफजाई करने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहती हैं.

कौन हैं माहिका शर्मा?

  • माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर हैं. वे मुख्य रूप से फैशन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. हाल के समय में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ उनकी रिलेशनशिप की वजह से वह काफी सुर्खियों में रहीं हैं.
  • माहिका का जन्म मई 2001 के आसपास हुआ. उन्होंने नई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद पंडित दीनदयाल पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी (गुजरात) से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया.
  • माहिका ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से कम्युनिटी साइकोलॉजी में भी पढ़ाई की.
  • वे एक सफल फैशन मॉडल हैं और कई बड़े डिजाइनर्स जैसे मनीष मल्होत्रा, अनिता डोंगरे, तरुण तहिलियानी आदि के साथ काम कर चुकी हैं.
  • उन्होंने कई ब्रांड्स (Tanishq, Vivo, Uniqlo आदि) के लिए ऐड्स किए हैं.
  • फिल्मों में छोटे रोल्स किए हैं, जैसे 2019 की फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी (विवेक ओबेरॉय के साथ) और कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स.
  • वे इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं (@mahiekasharma), जहां फैशन, ट्रैवल, योगा और लाइफस्टाइल कंटेंट शेयर करती हैं.
  • उन्हें कई मैगजीन्स (Elle, GQ आदि) ने India's next supermodel जैसे टाइटल्स दिए हैं.

Similar News