IND Vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया T20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर, 1 से 6 ओवर के बीच क्या-क्या हुआ?

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पावरप्ले की बेहतरीन शुरुआत की है. टीम ने पावरप्ले में महज 1 विकेट खोकर 80 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा

(Image Source:  BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 26 Feb 2026 7:59 PM IST

India vs Zimbabwe T20 World Cup Super-8 Match: टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर जिम्बाब्वे ने पहले बॉलिंग करने का फैसला किया. इस 'करो या मरो मैच' में भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. टीम ने 1 विकेट खोकर 80 रन बनाए. अभिषेक शर्मा 13 गेंद में 23 रन और ईशान किशन 9 गेंद में 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

भारत को 3.4 ओवर में 48 रन पर संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने रेयान बर्ल के हाथों कैच आउट कराया. सैमसन ने 15 गेंद में 24 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल रहा. सैमसन ऐसे पहले बल्लेबाज बने, जिन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंद पर इस वर्ल्ड कप में छक्का लगाया.

तीसरे ओवर में आए कुल 23 रन

टिनोटेंडा मापोसा (Tinotenda Maposa) ने अपने पहले ओवर (भारत की पारी का तीसरा) में 23 रन दिए, जो T20 वर्ल्ड कप में किसी बॉलर के अपने पहले ओवर में दिए गए दूसरे सबसे ज़्यादा रन हैं. उनसे पहले सिर्फ़ स्टीव टिकोलो ने उनसे ज़्यादा रन दिए थे. टिकोलो ने 2007 में जोहान्सबर्ग में श्रीलंका के ख़िलाफ़ वर्ल्ड कप में अपने इकलौते ओवर में 25 रन दिए थे.

  • पहली गेंद- 0
  • दूसरी गेंद- नोबॉल और 4 रन (अभिषेक शर्मा)
  • दूसरी गेंद- वाइड
  • दूसरी गेंद- वाइड
  • दूसरी गेंद- 4 रन (अभिषेक शर्मा)
  • तीसरी गेंद- 1 रन (अभिषेक शर्मा)
  • चौथी गेंद- 4 रन (संजू सैमसन)
  • पांचवीं गेंद- 1 रन (संजू सैमसन)
  • छठी गेंद- 6 रन (अभिषेक शर्मा)

Powerplay Summary 

  • भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ विस्फोटक शुरुआत मिली. संजू सैमसन ने तेज़ रन बनाते हुए टीम को आक्रामक स्टार्ट दिलाया. जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ मापोसा के वर्ल्ड कप के पहले ओवर में ही 23 रन बटोरे गए, जिससे भारत ने दबाव बना लिया।
  • हालांकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने सैमसन (25) को आउट कर जिम्बाब्वे को पहली सफलता दिलाई, लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभालते हुए पावरप्ले का अंत जोरदार अंदाज़ में किया.
  • पावरप्ले का आखिरी ओवर 17 रन का रहा, जिससे भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.
  • भारत ने पावरप्ले में 80/1 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है.
  • यह भारत का टी-20 वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है. इससे पहले, उसने नामीबिया के खिलाफ 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे.

T20 World Cup में भारत के Highest Powerplay Scores

  • 86/1 vs Namibia, Delhi 2026
  • 80/1 vs Zimbabwe, Chennai 2026
  • 82/2 vs Scotland, Dubai 2021
  • 76/1 vs New Zealand, Johannesburg 2007

 

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन. तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह. 

Similar News