T20 WC 2026: अगर चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ ये 3 कमजोरी हुई उजागर, तो सेमीफाइनल भूल जाना टीम इंडिया!

भारत बनाम जिम्बाब्वे मैच से पहले एक बार टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियों ने फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की 3 कमजोरी बार-बार सामने आई है.

T20 World Cup 2026, India

(Image Source:  X/@BCCI )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On : 26 Feb 2026 2:20 PM IST

T20 World Cup 2026, IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना सुपर-8 का दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के साथ होने वाला है. इस मुकाबले पर करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें टिकी हैं, क्योंकि टीम इंडिया के लिए अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को बड़े अंतराल से जीतना बेहद जरूरी हो गया है. लेकिन मैच से पहले एक बार टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियों ने फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है.

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की ये 3 कमजोरी बार-बार सामने आई है. जिससे सीखकर अब जिम्बाब्वे ने भी इस पर फोकस करके तैयारी की होगी. ऐसे में आज भारतीय टीम अपनी इन 3 कमजोरियों को सुधारकर मैच जीतना चाहेगी.

कौनसी हैं वे 3 कमजोरी?

1. ऑफ स्पिन पर गिरते विकेट

इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने स्पिन के खिलाफ अब तक 19 विकेट गंवाए हैं, जिनमें से 12 शिकार ऑफ-स्पिनरों ने किए हैं. पावरप्ले में ही 12 में से 4 विकेट गिरना इस कमजोरी को और उजागर करता है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन दो-दो बार ऑफ-स्पिन का शिकार बन चुके हैं.

2. मिडिल ऑर्डर फ्लॉप

टॉप-ऑर्डर के जल्दी आउट होने का असर मिडिल ओवर्स में साफ नजर आया है. सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए देखा गया है. हालांकि अब मैच से पहले दोनों बल्लेबाजों ने स्पिन के खिलाफ लंबा नेट सेशन किया.

3. अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश किया है. 3 मैचों में तो अभिषेक अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी महज 15 रन बनाकर आउट हो गए थे.

कब-कब विपक्षियों ने अपनाई ये रणनीति?

सबसे पहले इस स्पिन वाली रणनीति को कोलंबो में सलमान अली आगा ने अपनाया. जिसमें उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया था. इसके बाद नीदरलैंड्स के आर्यन दत्त और साउथ अफ्रीका के एडेन मार्करम ने पावरप्ले में ऑफ-स्पिन से भारत को झटके दिए.

किस खिलाड़ी से बचना चाहेगा भारत?

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा इस वर्ल्ड कप में अपनी टीम की वापसी के चेहरे बनकर उभरे हैं. बल्ले और गेंद से उन्होंने कमाल करके दिखाया था. ऐसे में अब सिकंदर रजा भारत के खिलाफ स्पिन गेंद से बल्लेबाजों की परीक्षा लेते दिखाई देंगे. वैसे भी चेन्नई की पिच पर स्पिन को मदद मिलने की संभावना.

क्या बदलेगी कहानी?

चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर आज भारतीय बल्लेबाजी की असली परीक्षा होगी. अगर टॉप ऑर्डर शुरुआती झटकों से बच गया, तो भारत मैच पर पकड़ बना सकता है. लेकिन अगर ऑफ-स्पिन का जाल फिर कारगर रहा, तो सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो सकती है.

Similar News