T20 WC 2026: ENG vs NZ मैच का रिजल्ट, श्रीलंका पर बड़ी जीत; 7 पॉइंट्स में समझें PAK के सेमीफाइनल में पहुंचने का गणित

न्यूजीलैंड की जीत के साथ अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता और ज्यादा मुश्किल हो गया है, हालांकि पाक टीम को अभी भी एक उम्मीद है जिससे वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं.

T20 World Cup 2026, Pakistan

(Image Source:  X/ @Sportybuzz1 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 25 फरवरी को न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया. इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड का नेट रनरेट भी अब +3.050 हो गया है. इस जीत के साथ ही अब कीवी टीम ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार हो गई है.

लेकिन बड़ा सवाल है कि पाकिस्तान के लिए अब क्या? न्यूजीलैंड की जीत के साथ अब पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता और ज्यादा मुश्किल हो गया है, हालांकि पाक टीम को अभी भी एक उम्मीद है जिससे वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं.

पाकिस्तान के लिए क्या है क्वालीफिकेशन का गणित?

1. पाकिस्तान को अपने अंतिम सुपर-8 मुकाबले में श्रीलंका को कम से कम 70 रनों के बड़े अंतर से हराना होगा.

2. पाकिस्तान को यह भी उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड को हरा दे.

3. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जीत का अंतर भी पाकिस्तान की किस्मत तय करेगा.

4. यदि इंग्लैंड 20 रनों से न्यूजीलैंड को हराता है, तो पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ लगभग 50 रनों की जीत दर्ज करनी होगी.

5. अगर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो न्यूजीलैंड सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा और पाकिस्तान का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा.

6. अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करता है और 200 रन का स्कोर खड़ा करता है, तो पाकिस्तान को 15 ओवर से कम समय में लक्ष्य हासिल करना होगा.

7. यदि श्रीलंका 150 रन बनाता है, तो पाकिस्तान को लगभग 14 ओवर के भीतर लक्ष्य का पीछा करना पड़ेगा.

कैसे इंग्लैंड की जीत से साफ होगा पूरा गणित?

27 फरवरी को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के बाद पाकिस्तान को पता चल जाएगा कि उसे कितने अंतर से जीत दर्ज करनी है. इसके अगले दिन 28 फरवरी को जब पाकिस्तान श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगा, तो उसके सामने स्पष्ट लक्ष्य होगा.

सलमान आगा की अगुवाई वाली टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा, जहां जीत का अंतर ही सेमीफाइनल की टिकट तय करेगा. अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहता है, तो उसका मुकाबला ग्रुप-1 की शीर्ष टीम से कोलंबो में होगा.

Similar News