IND vs ZIM मैच चेन्नई में, लेकिन अहमदाबाद तय करेगा भारत के लिए T20 WC 2026 सेमीफाइनल समीकरण; 5 पॉइंट्स में समझें
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज यानी 26 फरवरी को टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से होने वाला है. टीम इंडिया के लिए ये मैच एक तरह से करो या मरो वाला है.
IND vs ZIM
(Image Source: X/ @Captaincoolarmy )T20 World Cup 2026 IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में आज यानी 26 फरवरी को टीम इंडिया का सामना जिम्बाब्वे से होने वाला है. टीम इंडिया के लिए ये मैच एक तरह से करो या मरो वाला है. अगर भारतीय टीम इस मैच को हार जाती है तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे. ये मुकाबला शाम 7 बजे चेन्नई में खेला जाएगा.
लेकिन इस मैच से पहले ही टीम इंडिया के लिए ये लगभग तय हो जाएगा कि क्या सूर्यकुमार यादव की टीम सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं? कई फैंस के मन में सवाल उठ रहा होगा कि ऐसा क्यों तो बता दें, आज अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मुकाबला होने वाला है. इस मैच पर भारतीय टीम और फैंस की नजरें रहने वाली है.
अहमदाबाद कैसे करेगा भारत के लिए आगे की राह तय?
1. अहमदाबाद में आज दोपहर 3 बजे साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टक्कर होने वाली है. दोनों टीमें अभी तक कोई मुकाबला नहीं हारी है. पॉइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज पहले और साउथ अफ्रीका दूसरे पर है. इस मैच के रिजल्ट पर टीम इंडिया का सेमीफाइनल समीकरण निर्भर करता है.
2. अहमदाबाद में टीम इंडिया चाहेगी कि आज साउथ अफ्रीका की टीम वेस्टइंडीज को बड़े अंतराल से हराए, जिससे वेस्टइंडीज के नेट रनरेट पर इम्पैक्ट पड़े. फिलहाल वेस्टइंडीज का नेट रनरेट +5.350 है.
3. वेस्टइंडीज की हार से टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की रेस थोड़ी आसान होगी. उसके बाद भारतीय टीम को जिम्बाब्वे को बड़े अंतराल से हराकर वेस्टइंडीज को भी हराना पड़ेगा.
4. अगर अहमदाबाद में आज साउथ अफ्रीका हार जाती है तो टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की रेस मुश्किल हो जाएगी.
5. साउथ अफ्रीका की हार के बाद टीम इंडिया को दुआ करनी होगी कि अगले मैच में फिर साउथ अफ्रीका को जिम्बाब्वे के हाथों हार का सामना करना पड़े.
भारत के लिए कैसे बिगड़ा समीकरण?
सुपर-8 के पहले ही मैच साउथ अफ्राका के हाथों हारने के बाद से टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का पूरा समीकरण बिगड़ गया है. उस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस करारी हार का सीधा असर भारत के नेट रनरेट पर पड़ा, जिसको लेकर आज हर भारतीय फैंस टेंशन में है.