Do or Die के मैच में भारत को हराने के लिए 'Giant Killer' जिम्बाब्वे ने तैयार किया ब्लूप्रिंट, क्या चेन्नई में फैंस का टूटेगा दिल?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का मुकाबला दोनों के लिए निर्णायक है. जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर रेयान बर्ल का मानना है कि मस्ट-विन मैच का दबाव भारत पर भी होगा. टीम ने भारत की बैटिंग को रोकने के लिए खास रणनीति बनाई है.

जिम्बाब्वे ने भारत को हराने के लिए बनाया मास्टरप्लान

(Image Source:  X/@GUMNAAM_DOST/BCCI )
By :  अच्‍युत कुमार द्विवेदी
Updated On : 25 Feb 2026 11:38 PM IST

India vs Zimbabwe Match:  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में गुरुवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाला मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' जैसा है. जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर Ryan Burl ने मैच से पहले कहा कि उनकी टीम जानती है कि भारत को उसके घर में हराना आसान नहीं होगा, लेकिन 'मस्ट-विन' मैच का दबाव मेजबान टीम पर भी असर डाल सकता है. चेन्नई के MA Chidambaram Stadium में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें पिछली हार के बाद वापसी करना चाहेंगी. भारत दक्षिण अफ्रीका से हारा था, जबकि जिम्बाब्वे को वेस्टइंडीज ने हराया.

बर्ल ने कहा कि वर्ल्ड कप में दबाव अलग ही होता है और ऐसी स्थिति में छोटी-सी गलती भी मैच पलट सकती है. उन्होंने यह भी माना कि भारत के पास घरेलू मैदान का फायदा है, लेकिन जिम्बाब्वे इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है. उनके मुताबिक, उनकी टीम ने भारत के खिलाफ खास रणनीति बनाई है और हर खिलाड़ी अपना रोल समझता है.

जिम्बाब्वे की रणनीति क्या है?

  • बर्ल ने कहा कि हमने भारत की बैटिंग लाइन-अप पर खास होमवर्क किया है. पावरप्ले में विकेट लेना सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी. भारत के पास ऐसे बैटर हैं, जो पावरप्ले में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हैं. अगर हमने विकेट नहीं चटकाए तो वे पूरे मैच में आक्रामक बल्लेबाजी कर सकते हैं.
  • बर्ल ने कहा कि हमारे पास तेज गेंदबाज और स्पिनरों का मिश्रण है, जिससे हम भारत को रोक सकते हैं. 
  • जिम्बाब्वे के पास बाएं और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दोनों विकल्प मौजूद हैं. इसके साथ ही, लेग स्पिन, ऑफ स्पिन और बाएं हाथ के स्पिनर भी मौजूद हैं. इससे टीम के पास काफी गेंदबाजी गहराई है.
  • जिम्बाब्वे मैच-अप के हिसाब से गेंदबाज बदल सकता है. किस गेंदबाज को कब गेंद देनी है, यह बल्लेबाज पर निर्भर करेगा.
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ हार से टीम ने सबक लिया. वह उस हार को भुलाकर आगे बढ़ चुकी है. 
  • खिलाड़ियों ने गलतियों पर काम किया है. टीम ने उससे पहले कोई खराब मैच नहीं खेला था.
  • जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया था.  टीम का मानना है कि खराब मैच के बाद वापसी और मजबूत होती है.
  • जिम्बाब्वे का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का प्रदर्शन भी खराब रहा था. इसलिए दोनों टीमों की कोशिश जीत की होगी. इसके लिए कल से बेहतर कोई मौका नहीं हो सकता.

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लेकर क्या अपडेट है?

बर्ल ने कहा कि कप्तान सिकंदर रजा पूरी तरह फिट हैं. उन्हें भारत के खिलाफ खेलने से कोई नहीं रोक सकता. रजा को पिछले मैच में चोट लगी थी, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं.

Similar News