T20 WC 2026: जिम्बाब्वे के खिलाफ कितने रन की जीत से टीम इंडिया के लिए बनेगी बात, 7 पॉइंट्स में समझें

टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं. 26 फरवरी को भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा. इस मैच को बड़े अंतराल से जीतकर टीम इंडिया अपने नेट रनरेट सुधारना चाहेगी.

T20 WC 2026, IND vs ZIM

(Image Source:  X/ @PahadiB80430845 )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

T20 World Cup 2026, IND vs ZIM : साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमीफाइनल की राह काफी मुश्किल हो चुकी है. सुपर-8 के पहले मैच में टीम इंडिया को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद भारत का नेट रनरेट निगेटिव हो गया जो एक तरह से खतरे की घंटी है.

अब टीम इंडिया के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ होने वाले मैच जीतने बेहद जरूरी हो गए हैं. 26 फरवरी को भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा. इस मैच को बड़े अंतराल से जीतकर टीम इंडिया अपने नेट रनरेट सुधारना चाहेगी.

क्या है जीत का फॉर्मूला?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह अहम मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

पहले बल्लेबाजी करने पर

1. टीम को 190 या उससे अधिक रन बनाने होंगे.

2. इसके बाद जिम्बाब्वे को 130 रन के अंदर समेटना होगा.

3. कम से कम 60 रन से जीत जरूरी मानी जा रही है.

4. हालांकि 80 या उससे अधिक रन की जीत भारत के लिए सबसे सुरक्षित स्थिति बनाएगी.

टारगेट का पीछा करने पर

1. जिम्बाब्वे को 130 रन से कम पर रोकना होगा,

2. लक्ष्य को 10 से 12 ओवर के भीतर हासिल करना होगा.

3. 30-40 रन की सामान्य जीत से नेट रन रेट की भरपाई संभव नहीं है.

कुल मिलाकर भारत को या तो 70+ रन से जीत दर्ज करनी होगी या फिर तेज रनगति से 12 ओवर के अंदर लक्ष्य हासिल करना होगा.

वेस्टइंडीज के खिलाफ क्या?

टीम इंडिया सुपर 8 का अंतिम मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. इस मैच में भी भारत को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी. साथ ही टीम को यह भी उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीका अपने बाकी मुकाबले जीतकर अंक तालिका की स्थिति को स्पष्ट बनाए रखे.

Similar News